ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
व्यापार

लोन देने और लेने वालों के लिए बड़ी खबर! आरबीआई ला रही है नई पॉलिसी, गवर्नर ने दी जानकारी

Share
Tweet
Share
Share
Email

RBI New Guidelines: आरबीआई डिजिटल लेंडिंग (Digital Lending Guidelines) को लेकर नई पॉलिसी ला रही है. आरबीआई की गाइडलाइंस के तहत बाय-नाउ-एंड-पे-लेटर सहित सभी फिनेटक कंपनियां आएंगी. यह गाइडलाइंस भारतपे और यूएनआई कैपिटल फ्लोट, स्लाइस, जेस्टमनी, पेटीएम जैसे बीएनपीएल के दिग्गजों पर भी लागू होंगी.

नई दिल्ली: आजकल देश में कई ऐसे ऐप (App) विकसित हो गए हैं जो ग्राहकों को मिनटों में लोन (Loan) देते हैं. ये ऐप एक झटके में लोन देते तो हैं लेकिन वसूली करते समय अपनी मनमानी करते हैं. इससे ग्राहकों को परेशानी होती है. कई बार उन्हें जरूरत से ज्यादा चुकाना पड़ता है. ऐसे में ग्राहकों की तरफ से कई बार शिकायतें आती है. इस तरह की समस्याओं को सुलझाने के लिए आरबीआई (Reserve Bank of India) ने जबरदस्त तैयारी की है.

इस तरह के ऐप और उनकी मनमानी को कंट्रोल करने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) डिजिटल लेंडिंग (Digital Lending Guidelines) को लेकर नई पॉलिसी लॉन्च कर रही है.

आरबीआई के गवर्नर ने दी जानकारी

आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikanta Das) ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक के बाद इसकी जानकारी देते हुए बताया कि डिजिटल लेंडिंग से जुड़ी गाइडलाइंस आने वाले दो महीने के भीतर जारी हो जाएंगी. इससे फटाफट लेने देकर मनमाना वसूली करने वाली कंपनियों पर अंकुश लगेगा. शक्तिकांत दास ने बताया कि डिजिटल लेंडिंग पर मिली सिफारिशों के परीक्षण का काम पूरा हो चुका है. और जल्दी ही इस पर आंतरिक चर्चा कर गाइडलाइंस को जारी कर दिया जाएगा.

बीएनपीएल पर भी लागू होंगी आरबीआई की गाइडलाइंस

आरबीआई की नई पॉलिसी बीएनपीएल पर भी लागू होंगी. दरअसल, आरबीआई के अनुसार, सिर्फ सत्यापित फिनटेक कंपनियों को ही लोन देने की इजाजत होनी चाहिए. इससे ग्राहकों पर मनमानी नहीं होगी. इसलिए आरबीआई इस नई पॉलिसी के अंतर्गत बाय-नाउ-एंड-पे-लेटर सहित सभी फिनेटक कंपनियों को लाना चाहता है.आरबीआई की इस नई पॉलिसी आने के बाद ये छोटे-छोटे ऐप जो लोन देने का दावा करते हैं और लोन देने के बाद मनचाहा वसूली करते हैं, उन पर लगाम लगेगी. इतना ही नहीं, यह गाइडलाइंस भारतपे और यूएनआई, कैपिटल फ्लोट, स्लाइस, जेस्टमनी, पेटीएम जैसे बीएनपीएल के दिग्गजों पर भी लागू होंगी.

Related Articles

Back to top button