ब्रेकिंग
MP Dairy Shifting Project: रतौना-हफसिली डेयरी प्रोजेक्ट में निगम का कड़ा एक्शन, जमा राशि भी की गई रा... Dr. Harisingh Gour University: स्टैनफोर्ड और एल्सेवियर की सूची में सागर यूनिवर्सिटी के 12 प्रोफेसर श... Ramanujganj Van Vatika: तीन महीने में पूरी होगी रामानुजगंज वन वाटिका की तस्वीर, ओपेन जिम और चिल्ड्रे... Raipur Health News: नवरात्रि उपवास में गरबा के साथ कैसे रखें सेहत का ख्याल? जानिए एनर्जी बढ़ाने के आ... Bhilai News: सीएम के कार्यक्रम में बच्चों को घंटों बैठाए रखने पर विवाद, कांग्रेस ने की कार्रवाई की म... Raipur Crime News: आमानाका थाना क्षेत्र में 3 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, AIIMS का सिक्योरिटी गार्... Bastar Local Products: दंतेवाड़ा के जैविक चावल और वनोपज को मिली नई पहचान, महिला FPO ने शुरू किया ब्र... Kavirdha News: कवर्धा में किसानों का बड़ा आंदोलन खत्म, गन्ने का भाव बढ़कर हुआ 425 रुपये, सरकार ने मा... Kanker News: कांकेर के सीएएफ कैंप में अनोखी पहल, जवान रूपधर चौहान अपने हाथों से बना रहे हैं मां दुर्... Jagdalpur News: बस्तर बाढ़ पीड़ितों के लिए प्रशासन का बड़ा कदम, 25 करोड़ से अधिक की राहत राशि सीधे ख...
मध्यप्रदेश

धार के ज्ञानपुरा में फर्नीचर फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का सामान स्वाहा

धार।   धार के पास ज्ञानपुरा में एक फर्नीचर बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी फैक्ट्री आग की चपेट में आ गई। इससे फैक्ट्री में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। यह फैक्ट्री धार निवासी हेमंत मेहता की बताई जा रही है और मेहता फर्नीचर के नाम से थी। इसमें अलमारी, सोफा सेट और फर्नीचर का सारा सामान बनाया जाता था। आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है।

जैसे ही आग लगी फैक्ट्री में रखे लकड़ी और फोम ने तेजी से आग पकड़ ली और देखते ही देखते फैक्ट्री से आग की ऊंची-ऊंची लपटें उठने लगी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके काफी देर बाद धार से एक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। वह भी आग पर काबू नहीं पा सकी। इसके बाद पीथमपुर से फायर ब्रिगेड बुलाई गई तब तक फैक्ट्री से आग की ऊंची ऊंची लपटे उठ रही थी। आग से लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button