ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: गरियाबंद में गांजा तस्करी का अनोखा मामला, मां-बेटे को 18 किलो गांजे के साथ पुल... Thane District News: आदिवासी आश्रम स्कूल के छात्र की मौत पर आक्रोश, परिजनों और संगठनों ने किया प्रदर... Durg Police Action: ठाणे के अपार्टमेंट में चल रहा था रेड्डी अन्ना और फेयरप्ले ऐप का खेल, छत्तीसगढ़ प... Balrampur Development News: डिप्टी सीएम अरुण साव ने 157 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण और भ... Balrampur News: विजयनगर स्कूल में मधुमक्खियों के हमले से घायल 12 बच्चों के लिए 3 लाख रुपये की सहायता... Magarlod Police Action: मेघा गांव में पेट्रोल पंप और बाइक फूंकने वाला आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में हुआ... Dhamtari Extortion Case: नहरनाका चौक पर वाहनों को रोककर पैसे लेने का मामला, खनिज अधिकारी ने दिए जांच... Bilaspur Crime News: गरबा ड्रेस पहनकर सिगरेट पीने और पिस्तौल दिखाने वाली युवतियों समेत 9 आरोपी गिरफ्... Women T20 Series Raipur: रायपुर में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का रोमांच, जानिए टिकट दरें, श्रेणियां और प... Mahasamund Crime News: ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 2.80 करोड़ का गांजा जब्...
मध्यप्रदेश

सेंधवा में शोभायात्रा पर युवती ने बरसाए पत्‍थर, प्रशासन ने मकान किया ध्‍वस्‍त

सेंधवा  सेंधवा में रामनवमी की शोभायात्रा में पत्थर बरसाने वाली एक युवती का भी वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था। वीडियो प्रसारित हाेने के बाद पुलिस प्रशासन ने पत्थरबाज युवती के मकान को जमींदोज कर दिया। वहीं दो अन्य महिलाओं के मकानों को भी तोड़ा गया। ये युवती व महिलाएं पत्थरबाजी में शामिल थी। युवती का नाम साबिया है। कलेक्टर शिवराजसिंह वर्मा एवं एसपी दीपक कुमार शुक्ला के अनुसार पत्थर फेंकने वालों के मकानों को अब पत्थर करने की कार्रवाई निरंतर जारी है। किसी भी उपद्रवी को बक्शा नहीं जाएगा। मंगलवार को 11 एफआइआर में 50 से अधिक लोगों पर केस दर्ज किया गया। वहीं 20 लोगों की गिरफ्तारी की गई। पुलिस का सर्चिंग अभियान देर शाम तक जारी रहा। संवेदनशील इलाकों में पुलिस सर्चिंग करती रही। पुलिस व जिला प्रशासन ने अब तक चिह्नित लोगों के सात मकानों को ध्वस्त कर दिया है। शोभायात्रा में पथराव में एक पक्ष की कुछ महिलाएं भी शामिल रही। वहीं नगरपालिका में पार्षद रुक्कईया बी के बेटे व कांग्रेस के शहर अध्यक्ष समर खान के मकान को ध्वस्त किया गया। समर खान के विरुद्ध पूर्व में पांच आपराधिक केस दर्ज है। वहीं रात को जोगवाड़ा रोड पर एक टेंट हाउस में सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि को आग की घटना में पूरा सामान जलकर राख हो गया। फायर फायटर की मदद से आग बुझाई गई। वहीं पुलिस आगजनी के संदिग्ध आरोपितों को तलाश रही है। वहीं मंगलवार शाम चार दो और चिह्नित मकानों को गिराने की कार्रवाई की गई। अन्य मकानों को भी सर्चिंग के आधार पर चिह्नित किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button