ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
दिल्ली/NCR

नोएडा वालों के लिए गुड न्यूज: भंगेल कॉरिडोर के नीचे अब दौड़ेगी रफ्तार, प्राधिकरण ने शुरू की सड़क बनाने की तैयारी

भंगेल एलिवेटेड रोड के नीचे टूटी और जर्जर हुई सड़क का निर्माण अब खुद नोएडा प्राधिकरण करेगा, जिससे एलिवेटेड रोड के नीचे रहने वाले लोगों और स्थानीय दुकानदारों की राह आसान होगी. क्योंकि ये सभी लोग पिछले 4 साल से बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर थे और दुकानदारों का भी एलिवेटेड रोड के निर्माण के चलते काम-काज ठप हो गया था.

नोएडा में भंगेल एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे बनने वाली 5.5 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण में आ रही रुकावट अब दूर होती नज़र आ रही है. निर्माण एजेंसी द्वारा बकाया भुगतान न मिलने के कारण काम करने में असमर्थता जताने के बाद अब नोएडा प्राधिकरण ने खुद सड़क बनाने का फैसला लिया है.

निर्माण एजेंसी ने जताई असमर्थता

जानकारी के अनुसार, इस सड़क का निर्माण पहले यूपी स्टेट ब्रिज कॉरपोरेशन लिमिटेड को सौंपा गया था. लेकिन एजेंसी ने नोएडा प्राधिकरण को पत्र लिखकर साफ कर दिया कि करीब 150 करोड़ रुपये का बकाया भुगतान न मिलने की स्थिति में वह सड़क और उससे जुड़े शेष कार्य पूरे नहीं कर पाएगी. बकाया राशि में मूल्य वृद्धि, जीएसटी अंतर और विलंब से भुगतान पर ब्याज शामिल बताया गया है.

निर्माण एजेंसी की असमर्थता के बाद नोएडा प्राधिकरण ने बड़ा निर्णय लेते हुए कहा है कि अब वह खुद भंगेल एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे सड़क का निर्माण करेगा. इसके लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा और निर्माण एजेंसी की ईएमडी जब्त की जाएगी. प्राधिकरण अधिकारियों का कहना है कि यह सड़क कई सेक्टरों के लिए बेहद जरूरी है.

हजारों लोगों को रोज हो रही परेशानी

भंगेल एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे की सड़क लंबे समय से खराब हालत में है. गड्ढों, धूल और जलभराव के कारण हजारों वाहन चालकों और स्थानीय लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों, ऑफिस कर्मियों और एंबुलेंस जैसी आपात सेवाओं को दिक्कतें हो रही हैं.

कॉरिडोर पूरा लेकिन नीचे की सड़क अधूरी

छह लेन का यह 5.5 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड कॉरिडोर इसी साल अगस्त में औपचारिक रूप से हस्तांतरित किया गया था. हालांकि, कॉरिडोर के नीचे की सर्विस रोड, ड्रेनेज और अन्य बुनियादी सुविधाएं अब तक पूरी नहीं हो सकीं, इसी वजह से यह विवाद लगातार बना हुआ था.

जल्द शुरू होगा निर्माण कार्य

नोएडा प्राधिकरण के सीईओ डॉ. लोकेश एम. ने बताया कि अब प्राधिकरण खुद इस सड़क का निर्माण कराएगा, ताकि लोगों को राहत मिल सके. जल्द ही टेंडर प्रक्रिया और कार्ययोजना तैयार कर काम शुरू किया जाएगा.

सड़क बनने के बाद भंगेल, सेक्टर-49, 50, 51, 52 और आसपास के इलाकों के लोगों को जाम, धूल और दुर्घटनाओं से राहत मिलेगी. प्राधिकरण का दावा है कि काम पूरा होते ही यह इलाका ट्रैफिक के लिहाज से काफी सुगम हो जाएगा.

Related Articles

Back to top button