ब्रेकिंग
सोनम वांगचुक का बड़ा आरोप: लद्दाख में कड़ाके की ठंड के बीच चुनाव थोपे जाने के खिलाफ आवाज उठाने पर कि... मणिपुर में हिंसा का खौफनाक दौर जारी: इंफाल-उखरुल रोड पर घात लगाकर हमला, मां-बेटे समेत चार लोगों की द... झारखंड के सरायकेला-खरसावां में दहला देने वाली वारदात: जेठ ने की छोटे भाई की पत्नी की हत्या, शव के टु... श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-1) भारी बर्फबारी के कारण बंद, जोजिला दर्रे पर यातायात पूरी तरह ठप अंकिता भंडारी हत्याकांड: अभिनेत्री उर्मिला सनावर का होगा नार्को टेस्ट, गुजरात के गांधीनगर में होगी ज... मधेपुरा में रूह कंपा देने वाली वारदात: शराब पीने की आदत से परेशान पत्नी ने पति को करंट देकर सुलाया म... आईआईटी रुड़की में बीटेक छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गोविंद भवन हॉस्टल के कमरे में मिला शव न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे में भारत की शर्मनाक हार: मैट हेनरी की घातक गेंदबाजी के आगे 89 रन पर ढे... मुंबई में छठ पूजा पर सियासत गरमाई: मनसे के विरोध के बीच अभिनेता सोनू सूद ने जुहू बीच पर शामिल होने क... यूपी वोटर लिस्ट विवाद: 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम गायब होने के दावे पर अखिलेश यादव का पलटवार, ...
देश

दिल्ली के मसाज पार्लर में चल रहा था गंदा धंदा, छापेमारी में दिखा स्कूल गर्ल भी थी शाम‍िल

दिल्ली के मसाज पार्लर में सेक्स रेक्ट के गंदे धंदे का भंडाफोड़ हुआ है। मसाज पार्लर की आड़ में जमकर सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा है। सेक्स रैकेट के इस गोरखधंधे में स्कूल गर्ल भी शाम‍िल थी। ऐसे ही दो स्पा सेंटर पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने नवादा में छापा मारा। छापेमारी के दौरान मसाज पार्लर में ढेर सारे कंडोम म‍िले।

महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने स्पा सेंटर के अंदर जाकर वहां बने कमरों को ठोकना शुरू क‍िया। आवाज सुनकर दरवाजे खुले तो वह चौंक गईं। कमरों के अंदर न‍िर्वस्त्र हालत में लड़के और लड़क‍ियां थे। कमरा खुलते ही उन्हें पता चला क‍ि रेड पड़ी है तो वह फटाफट कपड़े पहनने लगे। स्वाति ने ट्वीट कर कहा कि हम नवादा के जैस्म‍िन स्पा और जन्नत स्पा पहुंचे तो हैरान रह गए। हर कमरे में लड़की के साथ न‍िर्वस्त्र आदमी मिले। भारी मात्रा में कंडोम बरामद हुए।

जैस्म‍िन स्पा में एक स्कूल गर्ल के साथ दो लड़कों को भी पकड़ा गया। पकड़े जाने पर वह तरह-तरह से बचाव की दलीलें देने लगे। जन्नत स्पा से 8 और जैस्म‍िन स्पा से 1 लड़की को छुड़ाया गया। पुल‍िस उन सबको अपनी गाड़ी में बैठाकर थाने ले गई। आयोग की अध्यक्ष मालीवाल ने कहा क‍ि मैनेजर और लड़कियों ने कबूला क‍ि स्पा में सेक्स रैकट चल रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button