ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
व्यापार

पेट्रोल-डीजल के दाम में क्या हुआ परिवर्तन? यहां जानिए लेटेस्ट रेट्स

Petrol-Diesel Price: देश में डीजल-पेट्रोल के दाम हर महीने बढ़ते जा रहे हैं. ऐसे में आप घर से निकलने से पहले दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को पेट्रोल-डीजल के दाम जरूर जान लीजिए.

Petrol-Diesel Price: देश में डीजल-पेट्रोल के दाम हर महीने बढ़ते जा रहे हैं. पेट्रोलियम कंपनियां लगभग रोजाना ही बढ़े हुए दामों की रेट लिस्ट जारी कर रही हैं. आइए जानते हैं कि दिल्ली-एनसीआर में बुधवार को तेल के दाम क्या रहेंगे.

पेट्रोल के दाम 110 रुपये के पार

इंडियल ऑयल कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक दिल्ली में बुधवार को डीजल के दाम 96.67 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल के 105.41 रुपये प्रति लीटर रहेंगे. फरीदाबाद की बात की जाए तो वहां डीजल के दाम 97.40 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल की कीमत 106.17 रुपये प्रति लीटर रहेंगे.

नोएडा में पेट्रोल के दाम 110.81 रुपये और डीजल के दाम 97.03 रुपये प्रति लीटर रहेंगे. वहीं गुरुग्राम में बुधवार को डीजल के दाम 105.86 रुपये और पेट्रोल के दाम 110.61 रुपये प्रति लीटर रहेंगे.

22 मार्च से 10 रुपये महंगा हुआ तेल

पांच राज्‍यों के चुनावी नतीजे घोष‍ित होने के बाद तेल कंपन‍ियों ने 22 मार्च को पेट्रोल-डीजल के रेट में इजाफा क‍िया था. तब से अब तक तेल 10 रुपये प्रत‍ि लीटर तक महंगा हो गया है. हालांक‍ि 7 अप्रैल से कंपन‍ियों ने तेल के भाव में क‍िसी तरह की बढ़ोतरी नहीं की है.

पेट्रोल-डीजल पर क‍ितनी एक्‍साइज ड्यूटी

व‍ित्‍त मंत्रालय की तरफ से 2021 में लोकसभा में बताया गया था क‍ि सरकार पेट्रोल पर 27.90 रुपये प्रत‍ि लीटर और डीजल पर 21.80 रुपये प्रत‍ि लीटर एक्‍साइज ड्यूटी से कमाती है. केंद्र ने नवंबर 2021 में पेट्रोल और डीजल पर एक्‍साइज ड्यूटी में कटौती करते हुए क्रमश: 5 रुपये और 10 रुपये की कमी की थी. अगर सरकार की तरफ से इसमें कोई कटौती की जाती है तो ही पेट्रोल-डीजल के रेट नीचे आ सकते हैं.

Related Articles

Back to top button