ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
इंदौर

इंदौर बना ‘गैस चैंबर’! रीगल क्षेत्र में 8 घंटे तक रहा खतरनाक प्रदूषण, पटाखों के धुएं से AQI पहुंचा 500 के पार

इंदौर। दीपावली की रात हुई आतिशबाजी और पटाखों के धुएं के कारण प्रदूषण वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) इंदौर में उच्च स्तर पर पहुंचा। रीगल क्षेत्र में सोमवार रात तीन बजे से मंगलवार अल सुबह चार बजे तक प्रदूषण ‘खतरनाक’ स्तर 500 पर रहा। यही स्थिति एयरपोर्ट क्षेत्र में भी रही, जहां सात घंटे तक वायु गुणवत्ता सूचकांक का स्तर 500 रहा। रात में कुछ समय के लिए वायु प्रदूषण स्तर की यह स्थिति शहरवासियों के स्वास्थ्य के लिए इमरजेंसी अलर्ट की तरह ही थी। रेसीडेंसी क्षेत्र में रात 12 से दो बजे तक प्रदूषण उच्च स्तर पर पहुंचा।

शहर के इन तीन इलाकों के मुकाबले रीजनल पार्क क्षेत्र में ज्यादा हरित क्षेत्र व कम आबादी होने के कारण प्रदूषण स्तर कम रहा। इस क्षेत्र में प्रदूषण का उच्चतम स्तर 395 तक पहुंचा, जो खतरनाक श्रेणी में है। इस तरह की स्थिति आम लोगों के स्वास्थ्य के लिए आपातकालीन स्थिति मानी जाती है। यानी वायु गुणवत्ता सूचकांक की खतरनाक श्रेणी के दौरान घर से बाहर निकलने वाले लोगों को खांसी, श्वसन संबंधी बीमारी होने का खतरा ज्यादा रहता है।

Related Articles

Back to top button