ब्रेकिंग
रायसेन जिला जेल में सनसनीखेज वारदात: विचाराधीन कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली; गंभीर हालत में भोपाल... दतिया के सरकारी SC हॉस्टल में बदहाली: चावल में कीड़े, बेड से बंधा मिला कुत्ता; तहसीलदार के छापे में ... राहुल गांधी के इंदौर दौरे पर सियासी घमासान: नेहरू स्टेडियम को लेकर कांग्रेस और निगम आमने-सामने रायसेन में आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा: हेल्थ कैंप के नाम पर 17 बुजुर्गों को भर्ती कर लाखों क... ग्वालियर में बलराम जयंती महोत्सव: CM मोहन यादव ने दी बड़ी सौगातें; ऑनलाइन KCC पोर्टल और कृषक कवच योज... आपदा में दुपट्टे का टुकड़ा बांधा था, अब अहमदाबाद से भेजी राखी: CM पुष्कर सिंह धामी को बहन धनगौरी का ... पीरियड्स के असहनीय दर्द से पाएं राहत: गायनेकोलॉजिस्ट ने बताए 3 जरूरी न्यूट्रिएंट्स; पेनकिलर की नहीं ... इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान टीम में घमासान: कप्तान बाबर आजम को हुआ तेज बुखार; डॉक्टर ने दी 3 दिन आराम... थाईलैंड के पटाया पहुंचा 5000 सैनिकों वाला अमेरिकी युद्धपोत 'USS अब्राहम लिंकन': रेड लाइट एरिया में प... क्लीन एनर्जी भरपूर, फिर भी कोयले पर निर्भरता क्यों?: ग्रिड क्षमता और बैटरी स्टोरेज की कमी से बर्बाद ...
मध्यप्रदेश

दुधमुंही बच्ची को छीनकर भागा पति: मां ने थाने में लगाई गुहार, पुलिस ने मासूम को लाकर मां को सौंपा

खंडवा। खंडवा के चीरा खदान में पति-पत्नी के बीच विवाद का मामला सामने आया है। जहां एक पति ने पत्नी से 7 माह की बच्ची छुड़ाकर फरार हो गया। जिसके बाद पीड़ित महिला ने कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई।

दरअसल, खंडवा के सिलोदा की रहने वाली रचना ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायती आवेदन देकर कहा कि पति दीपक ने उसके 7 माह की बच्ची को उससे छीनकर अपने साथ ले गया है। इस दूधमुंही बच्ची को मां से अलग करने के बाद बच्ची की मां का रो रोकर बुरा हाल है। बच्ची की जुदाई से परेशान मां ने पुलिस का सहारा लिया है।

वहीं थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने तत्काल पीड़िता की शिकायत पर सब इंस्पेक्टर को पीड़ित के ससुराल बच्ची को लाने के लिए टीम रवाना की। पुलिस को देखते ही आरोपी दीपक मौके से फरार हो गया। लेकिन ससुराल में अन्य सदस्यों के पास बच्ची थी। पुलिस टीम ने बच्ची को उसके ससुराल वालों से लेकर मां के हवाले किया।

थाना प्रभारी बलजीत सिंह बिसेन ने बताया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और वह इसी विवाद के कारण एक विवाह समारोह में पति ने पत्नी को अपने गांव चलने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। गुस्साए पति ने अपनी दूधमुंही बच्ची को उठाकर ले गया था। महिला की शिकायत के पर उसके पति दीपक के खिलाफ प्रताड़ना की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button