ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
छत्तीसगढ़

MP से रायपुर लौटी निगम की टीम: मेयर के साथ शैक्षणिक टूर पर इंदौर गए थे 68 पार्षद, जानिए क्या बोले एजाज ढेबर ?

रायपुर। राजधानी रायपुर के मेयर एजाज ढेबर और 68 पार्षद MP दौरे पर थे. स्वच्छता के शैक्षणिक टूर पर इंदौर गए थे. इस दौरान महापौर एजाज ढेबर ने कहा कि शैक्षणिक टूर हमने इंदौर से शुरू किया. इंदौर से बहुत कुछ सीखने को मिला. वहां की पद्धति सराहनीय और तारीफ योग्य है. रात में बाइक पर घूम घूम कर निरीक्षण किए.

मयेर ने कहा कि वहां पर 200 स्वीपिंग मशीन चल रही हैं. रायपुर में चार स्वीपिंग मशीन है. वहां पर 900 गाड़ियां चल रही हैं. रायपुर में 200 गाड़ियां चल रही हैं. रायपुर में संसाधन का अभाव है. इंदौर को केंद्र से मदद पैसे दोनों मिलते हैं. रायपुर को अगर पैसे मिलने शुरू हो गए तो रायपुर को नंबर वन बनाने से कोई नहीं रोक सकता.

मेयर ने कहा कि चार स्वीपिंग मशीन होने के बाद भी हम नंबर चार पर हैं. प्रयास किया जाएगा चंडीगढ़, इंदौर से बहुत कुछ सीखने को मिला. गार्डन में किस तरीके से अपशिष्ट पदार्थ हुआ, पत्तियों को डिस्पोज किया जाता है. एडवांस सिस्टम का निरीक्षण वहां से करके आए हैं.

एजाज ढेबर ने कहा कि हमारे पार्षदों को भी बहुत कुछ सीखने को मिला है. जल्द ही शहरों में आपको बदलाव देखने को मिलेगा. कागजों में प्लानिंग करने की जरूरत है. रायपुर में कोई भी चीज़ में प्लानिंग में नहीं हो रही है. जिस तरीके से हम दूसरे शहरों को देखने जाते हैं वह दिन दूर नहीं कि लोग रायपुर भी देखने आएंगे.

एजाज ढेबर ने कहा कि गार्बेज वाली 2 टीम आकर जा चुकी तीसरी टीम आने वाली है. केंद्र से रायपुर को मदद नहीं मिल रही है. मदद मिलेगी तो जरूर हम भी डवलप करेंगे, लेकिन मदद ना मिलने के अभाव में चीजें यहां प्रभावित हो रही हैं. काम करने की पूरी इच्छाशक्ति है. केंद्र से पैसा मिलने पर बदलाव किए जा सकेंगे.

Related Articles

Back to top button