ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...
देश

अहमदाबाद: तीन मंजिला इमारत ढहने से 1 महिला की मौत, कई लोगों के फंसे होने की आशंका

गुजरात (Gujarat) स्थित अहमदाबाद में एक तीन मंजिला इमारत गिर गई है. मौके पर तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया.

अब तक मिली जानकारी के अनुसार अहमदाबाद (Ahmedabad) के अमराइवाडी (Amraiwadi) जनता नगर इलाके में ये मकान धाराशायी हुआ है. राहत और बचाव कार्य के दौरान 5 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है. तुरंत सभी को पास के सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है. इस हादसे में एक 70 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला की मौत हो गई है जबकि 10 लोगों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका है.

सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि यह इमारत मकानमालिक ने किराए पर दी हुई थी और इसमें सभी किरायेदार ही रहते थे. इमारत के मलबे से वृद्ध महिला के शव को निकाल लिया गया है जबकि 4 अन्य को सुरक्षित बाहर निकाला गया है.

अधिकारियों के मुताबिक अभी भी इस मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका है. राहत और बचाव कार्य जारी है. अधिकारियों का कहना है कि वह मलबे में दबे हुए सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश कर रहे हैं. 4 लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है. जिस जगह यह हादसा हुआ है वहां की गलियां काफी संकरी हैं इस वजह से राहत और बचाव कार्य धीमी गति से हो पा रहा है.

ANI

@ANI

Gujarat: A three-storey building collapses in Amraiwadi area in Ahmedabad. Rescue operation underway.

View image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
15 people are talking about this

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button