ब्रेकिंग
Uttarakhand Minister News: कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, वीडियो शेयर कर ज... Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने ससुराल के दरवाज... Prahaar Movie Review: राजकुमार राव की फिल्म ‘प्रहार’ का रिव्यू, वकील उज्ज्वल निकम के किरदार में छा ग... Apple iPhone Duo Repair Cost: एप्पल का नया फोल्डेबल फोन खरीदना जितना महंगा, स्क्रीन रिपेयर कराना उसस... Papankusha Ekadashi 2026 Date: कब है पापांकुशा एकादशी? जानिए सही तिथि और शुभ मुहूर्त PM Modi Canada Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिसंबर में करेंगे कनाडा का दौरा, द्विपक्षीय संबंधों ... Mumbai Crime News: मुंबई के गोरेगांव में रोंगटे खड़े देने वाली घटना, 10 साल की नाबालिग ने 18 महीने क... Varanasi Sarnath Blast Case: वाराणसी के सारनाथ में अवैध पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मुख्य आरोपी... Pakur Murder Case: झारखंड के पाकुड़ में करोड़ों की संपत्ति के लिए खौफनाक साजिश, सरकारी कर्मचारी के ज... Andhra Pradesh Crime News: विजयवाड़ा रेलवे स्टेशन पर 110 ग्राम MDMA ड्रग्स के साथ युवती गिरफ्तार, प्...
मध्यप्रदेश

MP में आगजनी की 3 घटनाएं- टूरिस्ट बस में लगी आग, सभी यात्री सुरिक्षत, ट्रक में आग लगने से धू-धूकर जल गया, इधर निजी कंपनी में आग, 4 दमकल वाहन ने काबू पाया

मध्यप्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही आगजनी की घटनाएं बढ़ गई है। प्रदेश में आज तीन जगहों पर आगजनी की घटना हुई है। रायसेन जिले में एक टूरिस्ट बस में आग लग गई, वहीं कटनी में चलते ट्रक में आग लगने से बीच सड़क धू-धूकर जल गया। इधर धार जिले में एक फैक्ट्री में आग लग गई जिससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। इस आगजनी में कोई जनहानि की खबर नहीं है।

रायसेन। शहर में चलती टूरिस्ट बस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस आगजनी से बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। इस आगजनी में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी जबलपुर से भोपाल जा रही थी टूरिस्ट बस, तभी नागिन मोड़ के ऊपर ग्राम पीपलवाली थाना सुल्तानपुर क्षेत्र में आग उठी और यात्रियों में चीख पुकार मच गई। आनन-फानन में बस को रोका गया। यात्रियों ने तत्काल उतरकर अपनी जानें बचाई। बस में कनोजिया परिवार के कुल 22 लोग सवार थे।

कटनी। शहर के स्लीमनाबाद बाईपास में एक ट्रक में अचानक आग लग गई। आग लगते ही ड्राइवर ट्रक छोड़कर भाग खड़ा हुआ। ट्रक में भीषण आग सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक ट्रक पूरी तरह जल चुका था। ट्रक में लोड लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। बाईपास से गुजरने वाले लोगों ने अपने मोबाइल में जलते हुए ट्रक का वीडियो बनाकर वायरल किया। ट्रक कहां से कहां आ-जा रहा था इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। ट्रक में क्या सामान लदा था, यह भी पता नहीं।

 धार। औद्योगिक क्षेत्र पीथमपुर के थाना सेक्टर 3 के अंतर्गत रीड स्पिन कंपनी में अचानक आग लग गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। आग कंपनी में स्थित स्टॉक गोदाम धागा प्लांट में लगी है। आग लगने की सूचना मिलते ही 3 से अधिक दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची।आग लगने के बाद फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई थी। सुरक्षा के लिहाज फैक्ट्री से लगी हुई फैक्ट्री को खाली करवाया गया। दमकल अधिकारी ने बताया कि 60 प्रतिशत आग पर काबू पा लिया गया। आग किन कारणों से लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। कितने का नुकसान हुआ है अभी आकलन नहीं हो पाया है।

Related Articles

Back to top button