ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
छत्तीसगढ़

मानसरोवर प्रतिष्ठान में लगी आग: 6 घंटे की मशक्कत से पाया गया काबू, घटना स्थल पर कलेक्टर-एसपी और पूरा प्रशासनिक अमला रहा मौजूद

नारायणपुर। नारायणपुर मुख्यालय स्थित मानसरोवर कपड़े के दुकान में आग लगने की सूचना प्राप्त होते ही नगर सेना अग्निशमन दल को तत्काल घटना स्थल के लिए रवाना किया गया. लगभग 6 घंटे की कड़ी मेहनत से जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, जिला आपदा मोचन बल नगर सेना एवं आम जनता के सहयोग से आग पर काबू पाया गया.

नगर सेना सेनानी ने बताया कि 3 दिवस पूर्व मानसरोवर प्रतिष्ठान का फायर सेफ्टी चेक किया गया था, सम्बंधित प्रतिष्ठान के संचालक को प्रतिष्ठान में फायर सेफ्टी सामग्री लगाने समझाईस भी दी गयी थी.

आज दोपहर करीब 1 बजे प्रतिष्ठान में आग लगी किंतु प्रतिष्ठान में आग बुझाने कोई सामग्री नहीं थी, जिसके कारण यह आग और ज्यादा फैल गयी. प्रतिष्ठान में कार्यरत कर्मचारियों के बताए अनुसार 1 व्यक्ति के फसने की सूचना दी गयी.

पूछने पर कर्मचारियों द्वारा प्रथम तल के बाथरूम में फंसे होने की बात कही. बचाव दल द्वारा तुरन्त पीछे की दीवार तोड़कर प्रथम तल के बाथरूम की जांच की गई. वहां कोई नहीं मिला.

आग बुझाने तक पूरा प्रशासनिक अमला घटना स्थल पर मौजूद रहा. आग एवं भीड़ को काबू करने कलेक्टर-एसपी घटना स्थल पर 4 घण्टे तक मौजूद थे. आग को जल्दी काबू करने दूसरे जिलों से भी दल बुलाया गया.

Related Articles

Back to top button