ब्रेकिंग
Haryana Bank Scam: ₹590 करोड़ के घोटाले में CBI की पहली चार्जशीट; मास्टरमाइंड बैंक मैनेजर सहित 15 आर... Chandigarh Bomb Threat: चंडीगढ़ में हड़कंप! हरियाणा सचिवालय और 11 नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की ई-... Gurugram Metro Update: 'ऑक्सीजन नहीं होगी तो वर्ल्ड बैंक भी मदद नहीं करेगा', मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए... Mandsaur Mandi News: मंदसौर मंडी में प्याज के दाम ₹1 किलो तक गिरे; लागत तो दूर भाड़ा निकालना भी हुआ ... BRICS Youth Council Indore: ब्रिक्स देशों के डेलीगेट्स ने देखा इंदौर का दम; आईटी पार्क और पीथमपुर फा... Indore Water Crisis: इंदौर में जल संकट पर भोपाल तक मची खलबली; एसीएस अनुपम राजन पहुंचे, महापौर ने मां... Indore Daily College Election: डेली कॉलेज बोर्ड चुनाव में हरपाल सिंह भाटिया की बड़ी जीत; राजेश अग्रव... Indore Crime News: इंदौर में हाई कोर्ट की फर्जी नौकरी के नाम पर ठगी; फर्जी जॉइनिंग लेटर बनाने वाली क... Indore Road Widening: इंदौर के जिंसी में चला नगर निगम का बुलडोजर; सड़क चौड़ीकरण के लिए तोड़े गए 100 ... Indore Honeytrap 2026: इंदौर 'हनीट्रैप' मामले में SIT का गठन; इंटेलिजेंस का प्रधान आरक्षक विनोद शर्म...
मध्यप्रदेश

महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ युवक कांग्रेस का आक्रोशः अर्धनग्न होकर किया विरोध प्रदर्शन, सरकार का पुतला भी फूंका

छिंदवाड़ा। देश में बढ़ती महंगाई और प्रदेश में बेरोजगारी के खिलाफ युवक कांग्रेस ने राज्य की बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। युवक कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर न सिर्फ विरोध प्रदर्शन किया बल्कि सरकार का पुतला दहन भी किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस में झूमा-झटकी भी हुई। पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा।

जानकारी के अनुसार युवक कांग्रेस द्वारा बेरोजगारी एवं महंगाई के खिलाफ अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने का प्रयास किया। पुलिस ने जुलूस को कलेक्ट्रेट पहुंचने से पहले ही बेरीकेडिंग कर रोक दिया। इसे लेकर कांग्रेसी नेताओं एवं पुलिस के बीच काफी झड़प हुई। प्रदर्शनकारी बैरीकेड पर चढ़कर कलेक्ट्रेट के अंदर जाने का प्रयास कर रहे थे, परंतु पुलिस ने सख्ती अपनाते हुए उन्हें वहां पर रोक दिया।

इसके बाद अपर कलेक्टर ने वहां पहुंच कर ज्ञापन लिया। कांग्रेसियों द्वारा पुलिस के विरोध के बावजूद भी पुतला दहन किया गया इस दौरान हल्का बल का प्रयोग भी किया गया। कांग्रेस ने प्रशासन पर भेदभाव एवं तानाशाही का आरोप लगाया है। एकलव्य आहके जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन सरकार के इशारे पर विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है।

Related Articles

Back to top button