ब्रेकिंग
Bhopal Power Cut Today: भोपाल के 35 इलाकों में आज छाया रहेगा अंधेरा; जानें आपके क्षेत्र में कब तक रह... MP Crime News: मध्य प्रदेश में रेप के आरोपी ने की पीड़िता की हत्या; केस वापस न लेने पर जमानत पर बाहर... Patna Murder Case: अवैध संबंधों ने उजाड़ा घर! पटना में पत्नी ने देवर के साथ मिलकर पति को उतारा मौत क... Bihar Crime News: बिहार में वारदातों को अंजाम देकर मलेशिया भाग जाता था जयराम, 24 संगीन मामलों के बाद... Dhamtari Crime News: धमतरी में बीच सड़क बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या; बाइक एक्सीडेंट और उधारी के विवाद... Railway Crime: ट्रेन में हथियारों की डिलीवरी करने आ रहे थे बदमाश; यात्रियों पर तानी पिस्टल, पुलिस ने... Pune Crime News: ‘भाई जल्दी घर आ जाओ, मैं मर रही हूं…’, पुणे में सिरफिरे प्रेमी ने घर में घुसकर प्रे... Delhi Terror Plot: दिल्ली को दहलाने की बड़ी साजिश नाकाम; आतंकियों के निशाने पर थे बड़े मंदिर और मशहू... Mysuru Mirror Wall: मैसूर में खुले में पेशाब करने वालों की अब खैर नहीं; सड़कों पर लगी 'शीशे वाली दीव... Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- "अब NDA में शामि...
देश

देश में कोरोना की रफ्तार फिर से बेकाबू, पांच महीने बाद एक दिन में आए 50 हजार से अधिक मामले

नई दिल्ली। देश में कोरोना की रफ्तार एक बार फिर से बेकाबू हो गई है। देश में एक बार फिर से पांच महीने के बाद एक दिन में 50 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं। पिछली बार अक्टूबर,2020 में देश में एक दिन में 50 हजार से ज्यादा मामले सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 53,364 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 251 लोगों की मौत हो गई है। पिछली बार एक दिन में 50 हजार से अधिक मामले 23 अक्टूबर, 2020 को सामने आए थे। उस दिन देश में एक दिन में कोरोना के 54,350 केस आए थे। उसके बाद आज एक दिन में 50 हजार नए मामले आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के अब तक कुल 1 करोड़ 17 लाख 87 हजार 534 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 1 करोड़ 12 लाख 31 हजार 650 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। भारत में कोरोना के सक्रिय मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। देश में कोरोना के एक्टिव केस बढ़कर 3 लाख 95 हजार 192 हो गए हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल 1 लाख 60 हजार 692 लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button