ब्रेकिंग
Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal: सलमान खान ने ही कराई थी सोनाक्षी-जहीर की मुलाकात, पढ़ें 7 साल की डेटिंग... Omkareshwar Rescue: 'वर्दी की परवाह किए बिना नदी में लगाई छलांग', ओंकारेश्वर में देवदूत बने SDRF जवा... Kanwar Yatra 2026: मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस सख्त, 348 DJ संचालकों को भेजा नोटिस Noida Fake Call Center Bust: नोएडा में करोड़ों की ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का पर्दाफाश, 3 गिरफ्... Deepika Padukone Pregnancy: 7 महीने की प्रेग्नेंसी में 'राका' की शूटिंग कर रहीं दीपिका, एक्शन सीन्स ... Cyber Crime News: यूपी में 17 अवैध कॉल सेंटर्स का भंडाफोड़, 7 दिनों के ऑपरेशन में पुलिस के हत्थे चढ़... Singhu Border Hit and Run: दिल्ली में हिट-एंड-रन! ट्रैफिक पुलिस के जवान की दर्दनाक मौत, 2 आरोपी गिरफ... Rahul Gandhi on Paper Leak: 'देवभूमि को बना दिया पेपर लीक का एपिसेंटर', राहुल गांधी का उत्तराखंड की ... Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी में डोली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, लोगों में द... NEET UG 2026 Result: NTA ने जारी किए नीट के नतीजे, आर्यन गुप्ता और पंशुल बंसल बने ऑल इंडिया टॉपर
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में पटवारी के 5,204 पद मंजूर, तीन हजार की होगी भर्ती

भोपाल। प्रदेश में पांच हजार 204 पटवारी की भर्ती होगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में राजस्व विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। इस वर्ष तीन हजार पदों के लिए भर्ती होगी। वहीं, आइटीआइ के अतिथि प्रवक्ताओं को अब दस की जगह 14 हजार रुपये मासिक मानदेय मिलेगा।

राजस्व मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश में राजस्व प्रशासन के कामों में जिस तरह से वृद्धि हो रही है, उसे देखते हुए पटवारी के नए पदों की आवश्यकता थी। कैबिनेट ने पांच हजार 204 पदों के सृजन की अनुमति दी है। वित्त विभाग की आपत्ति थी, इसलिए पहले तीन हजार पद भरे जाएंगे। पहली बार नगरीय निकायों मंे पचास हजार की जनसंख्या पर एक सेक्टर का निर्माण किया जाएगा।
प्रत्येक सेक्टर में एक नगर सर्वेक्षक (वरिष्ठ पटवारी) की नियुक्ति होगी। एक अन्य निर्णय में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आइटीआइ) में प्रशिक्षण अधिकारियों के स्वीकृत पदों में से रिक्त पदों के विरुद्ध 11 माह के लिए अतिथि प्रवक्ता की नियुक्ति की जाएगी। इन्हें एक माह में अधिकतम 14 हजार रुपयेे मानदेय दिया जाएगा। यह अभी 10 हजार रुपये प्रतिमाह है।

Related Articles

Back to top button