ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
मध्यप्रदेश

इंदौर जिले में नरवाई जलाने पर लगेगा 15 हजार रुपये तक जुर्माना

इंदौर । जिले में अब खेतो में नरवाई को जलाकर नष्ट करने पर ढाई हजार से 15 हजार रुपये तक का लगेगा जुर्माना लगाया जाएगा। नरवाई जलाने से शहर में प्रदूषण के स्तर में लगातार इजाफा हो रहा हैं।
उल्लेखनीय है कि कृषक गेंहू की कटाई कंबाईंड हार्वेस्टर मशीन से करा रहे हैं, जिससे फसल के अवशेष यानि नरवाई खेत में रह जाते हैं, जिसे बाद में किसानों द्वारा जलाया जाता है। इससे पर्यावरण प्रदूषण के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य एवं जनजीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। उप संचालक कृषि ने बताया कि नरवाई जलाने से मृदा की सतह का तापमान 60-65 डिग्री सेंटीग्रेड हो जाता है, ऐसी दशा में मिट्टी में पाये जाने वाले लाभदायक जीवाणु एवं मित्र कीट आदि नष्ट हो जाते हैं। ये सूक्ष्म जीवाणु खेतों में डाले गए खाद एवं उर्वरक को तत्व के रूप में घुलनशील बनाकर पौधों को उपलब्ध कराते हैं।

उल्लेखनीय है कि पर्यावरण विभाग मंत्रालय द्वारा पूर्व में जारी नोटिफिकेशन में नरवाई जलाने पर दो एकड़ से कम में 2 हजार 500 रुपये, दो एकड़ से पांच एकड़ तक पांच हजार रुपये एवं पांच एकड़ से अधिक पर नरवाई जलाने में 15 हजार रुपये का जुर्माना का प्राविधान किया गया है। उप संचालक कृषि द्वारा किसानों से अपील की गई है कि फसल की कटाई के बाद फसल अवशेषों नरवाई को जलाएं नहीं बल्कि रोटावेटर व कृषि यंत्रों के माध्यम से जुताई कर खेत में मिला दें अथवा फसल अवशेष को स्ट्रॉ रीपर चलाकर भूसा तैयार कर पशुओं को भूसा खिलाने में उपयोग करें। वर्तमान में गेंहू भूसा लगभग 600 से 800 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बिक रहा है। किसान भूसा बनाकर भी अतिरिक्त लाभ कमा सकते हैं।

Related Articles

Back to top button