ब्रेकिंग
Police News: सड़क हादसे में आरक्षक की दुखद मौत; सरकार ने परिवार को दी 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता Bhilai News: साईं मंदिर डकैतीकांड के 67 दिन बीते, पुलिस के हाथ अब भी खाली; आखिर कहाँ छिपे हैं डकैत? Double Murder: बाउंसर जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, दोनों की मौत; इलाके में पसरा सन्नाटा Gold Robbery: ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर पर तलवार से वार, बदमाशों ने लूटे 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर Crime News: गवाही देने से नाराज बदमाश ने चलाया चाकू, दो युवक गंभीर रूप से घायल; आरोपी गिरफ्तार Balod Heritage: विश्व पटल पर चमका बालोद का करकाभाट; 5000 साल पुराने अवशेष देखने कोरिया से पहुंचे शोध... Prayas Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्रयास स्कूलों में एडमिशन के लिए 10 मई को परीक्षा; NEET, JEE और... Chhattisgarh Crime: बालोद के पास पटरी पर मिले युवक-युवती के शव; प्रेम प्रसंग में जान देने की चर्चा, ... CG News: तेंदुए और हाथियों के हमले में दो की मौत; MCB और कोरिया में दहशत, वन विभाग की लापरवाही पर फू... IPL 2026 Final: बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे ...
व्यापार

पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी से अब देश में बढ़ रही इलेक्ट्रिक गाड़ियों की मांग

पेट्रोल डीजल के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी के बाद देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल की डिमांड बढ़ने लगी है। सरकारों द्वारा इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर दिये जाने वाले सब्सिडी के चलते भी मांग बढ़ी है। ऑटो डीलरों की बॉडी फाडा के मुताबिक 2021-22 में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स 5।6 गुना बढ़ी है। 2020-21 में कुल 41,046 इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की बिक्री हुई थी जो 2021-22 में बढ़कर 2।3 लाख हो गई। जबकि 2019-20 में 25,000 से भी कम इलेक्ट्रिक टू व्हीलर की सेल्स देखी गई थी।

मौजूदा वित्त वर्ष इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए शानदार रहने की उम्मीद है। टाटा मोटर्स, Hyundai, महिंद्रा एंड महिंद्रा और Kia इस वर्ष अपनी नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने की तैयारी में है। देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी और टोयोटा भी इलेक्ट्रिक गाड़ियां लॉन्च करने वाली है। साल 2021-22 में इलेक्ट्रिक थ्री व्हीलर की सेल्स में जबरदस्त बढ़ी है। 2020-21 में जहां केवल 88,391 थ्री व्हीलर्स लॉन्च हुई थी जो 2021-22 वित्त वर्ष में बढ़कर 177,874 रही। यानि 100 फीसदी से भी ज्यादा। इलेक्ट्रिक कमर्शियल गाड़ियों की भी मांग बढ़ी है। 220-21 में जहां केवल 400 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बिकी थी वो 2021-22 में 5 गुना से ज्यादा बढ़कर 2203 रही। भले ही इलेक्ट्रिक गाड़ियों की कीमत ज्यादा हो, लेकिन ईंधन की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर अब लोग इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीदने की तरफ रूख करने लगे हैं।

Related Articles

Back to top button