ब्रेकिंग
Police News: सड़क हादसे में आरक्षक की दुखद मौत; सरकार ने परिवार को दी 1 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता Bhilai News: साईं मंदिर डकैतीकांड के 67 दिन बीते, पुलिस के हाथ अब भी खाली; आखिर कहाँ छिपे हैं डकैत? Double Murder: बाउंसर जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, दोनों की मौत; इलाके में पसरा सन्नाटा Gold Robbery: ज्वेलरी शोरूम के मैनेजर पर तलवार से वार, बदमाशों ने लूटे 1 करोड़ के सोने-चांदी के जेवर Crime News: गवाही देने से नाराज बदमाश ने चलाया चाकू, दो युवक गंभीर रूप से घायल; आरोपी गिरफ्तार Balod Heritage: विश्व पटल पर चमका बालोद का करकाभाट; 5000 साल पुराने अवशेष देखने कोरिया से पहुंचे शोध... Prayas Entrance Exam 2026: छत्तीसगढ़ प्रयास स्कूलों में एडमिशन के लिए 10 मई को परीक्षा; NEET, JEE और... Chhattisgarh Crime: बालोद के पास पटरी पर मिले युवक-युवती के शव; प्रेम प्रसंग में जान देने की चर्चा, ... CG News: तेंदुए और हाथियों के हमले में दो की मौत; MCB और कोरिया में दहशत, वन विभाग की लापरवाही पर फू... IPL 2026 Final: बेंगलुरु से क्यों छिनी आईपीएल फाइनल की मेजबानी? जानें BCCI के इस बड़े फैसले के पीछे ...
छत्तीसगढ़

Double Murder: बाउंसर जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, दोनों की मौत; इलाके में पसरा सन्नाटा

रायपुर: रायपुर कमिश्नरेट अंतर्गत पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा इलाके में स्थित उषा प्राइड में गोली बारी की घटना हुई है. गोली चलाने वाले का नाम जितेंद्र वर्मा है, जो बाउंसर का काम करता है. उसके पास लाइसेंसी पिस्टल है. इसी पिस्टल से आरोपी ने अपनी सालियों पर गोलियां चलाई.

जीजा ने साली पर क्यों की फायरिंग

पुलिस उपायुक्त मयंक गुर्जर ने घटना के बारे में बताया. उन्होंने बताया- बाउंसर जितेंद्र वर्मा का पत्नी खिलेश्वरी वर्मा से पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा है. मंगलवार को भी दोनों के बीच कहासुनी और विवाद हुआ. इसके बाद उसकी पत्नी बच्चे को लेकर अपनी बहन गीतांजलि वर्मा के घर पहुंची और बच्चे को वहीं छोड़कर दूसरी बहन के घर चली गई. रात में आरोपी जितेंद्र ने पत्नी से संपर्क करने की कोशिश की. लेकिन उससे बात नहीं हुई, जिसके बाद वह गुस्से में पिस्टल लेकर साली के घर पहुंच गया. अपनी दोनों सालियों गीतांजलि वर्मा और दुर्गेश्वरी वर्मा से बच्चे से मिलने की जिद करने लगा. उन्होंने बताया कि बच्चा घर पर नहीं है और उसे वहां से जाने के लिए कहा. इस बात से आरोपी नाराज हो गया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी.

एक साली की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

एक गोली गीतांजलि के माथे पर लगी जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. वहीं दूसरी गोली दुर्गेश्वरी के पेट में लगी. गंभीर हालत में उसे डीकेएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई. पंडरी थाना प्रभारी हसन सिंह ने इसकी पुष्टि की है.

पारिवारिक विवाद में गोलीबारी

पुलिस के मुताबिक आरोपी को बच्चे से नहीं मिलने देने और पारिवारिक विवाद के चलते ससुराल में जाकर गोलीबारी की. आरोपी बाउंसर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Related Articles

Back to top button