ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप
उत्तरप्रदेश

कक्षा में पढ़ाने के दौरान टीचर के पेट में हुआ दर्द, हार्ट अटैक से मौत

जौनपुर। यूपी के जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील स्थित औरईला प्राथमिक विद्यालय में एक शिक्षक की पढ़ाते समय हृदयागति रुकने से असमय मौत हो गई। छात्रों को पढ़ाने के दौरान हुई मौत से स्कूल के अन्य शिक्षक स्तब्ध हैं। जानकारी के अनुसार मड़ियाहूं विकासखंड के उंचनीखुर्द रामदयाल गंज के निवासी अजीत कुमार यादव वर्ष 2020-21 में 69 हजार शिक्षक भर्ती के समय चयनित हुए थे। उन्हें घर से करीब 4 किमी दूर प्राथमिक विद्यालय औरईला में सहायक अध्यापक के पद पर पोस्टिंग मिली थी। वह 7:30 बजे विद्यालय पहुंचे और 9:00 बजे बच्चों को पढ़ाने का कार्य कर रहे थे। इस बीच 9:45 बजे उनके पेट में मामूली दर्द हुआ। उन्होंने स्कूल के अन्य अध्यापकों को अपनी तबीयत खराब होने की जानकारी दी, लेकिन जब तक दवा की व्यवस्था होती अचानक विद्यालय परिसर में ही बेहोश होकर गिर पड़े।
जानकारी के अनुसार इसके बाद सहायक शिक्षकों ने उन्हें तत्काल उठाकर इलाज के लिए रामदयाल गंज स्थित उनके ही बड़े भाई के हॉस्पिटल पर ले आए, लेकिन डॉक्टर भाई ने काफी देर तक जांच पड़ताल के बाद उनकी मौत होने की पुष्टि कर दी। मौत का समाचार जैसे ही घर पर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया। इस युवा शिक्षक की मौत से गांव के यादव बस्ती में सन्नाटा पसर गया और घर पर महिलाओं का करुण रुदन शुरू हो गया। वही शिक्षक की मौत की सूचना से जिले के शिक्षक समाज में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी।

Related Articles

Back to top button