ब्रेकिंग
छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन: पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी आवास पर छापा, कांग्रेस का... बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक...
विदेश

Shershaah ने अमेज़न प्राइम वीडियो पर रचा इतिहास, बनी प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक देखी गयी फ़िल्म

नई दिल्ली। 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए कैप्टन विक्रम बत्रा (पीवीसी) की बायोपिक शेरशाह के नाम अब एक रिकॉर्ड दर्ज़ हो गया है। इस फ़िल्म की स्ट्रीमिंग करने वाले प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो ने इसकी व्यूअरशिप को लेकर जानकारी जारी की है, जिसके मुताबिक शेरशाह इस प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक देखी जाने वाली फ़िल्म बन गयी है। हालांकि, प्लेटफॉर्म ने यह नहीं बताया कि फ़िल्म कितने लाख या करोड़ लोगों या सब्सक्राइबर्स ने देखी, अलबत्ता शहरों की संख्या का खुलासा ज़रूर किया है, जहां के सब्सक्राइबर्स ने फ़िल्म देखी।

प्राइम वीडियो द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार, शेरशाह को भारत में 4100 से अधिक शहरों और क़स्बों के ग्राहकों द्वारा स्ट्रीम किया गया, जबकि दुनियाभर में इसे 210 देशों और क्षेत्रों के सब्सक्राइबर्स ने स्ट्रीम किया। अमेज़न ने इस जानकारी के साथ दावा किया कि शेरशाह उनके प्लेटफॉर्म पर अब तक की सबसे अधिक देखी जाने वाली फ़िल्म है।

इस जानकारी को इंस्टाग्राम पर शेयर करके सिद्धार्थ मल्होत्रा ने लिखा- ”शेरशाह के लिए हमें जो प्यार और तारीफ़ मिल रही है, उससे हम आह्लादित हैं। इसे सबसे अधिक देखी जाने वाली फ़िल्म बनाने के लिए सभी का शुक्रिया।”

वैसे, शेरशाह को IMDb पर भी अच्छी रेटिंग मिली है। 8.9 रेटिंग के साथ इसे सबसे लोकप्रिय हिंदी फ़िल्म बताया जा रहा है। क़रीब 88 हज़ार यूज़र्स की वोटिंग से फ़िल्म को यह रेटिंग मिली है। शेरशाह 12 अगस्त को प्राइम पर रिलीज़ की गयी थी। शेरशाह का निर्देशन विष्णु वर्धन ने किया है, जबकि निर्माता करण जौहर हैं। विष्णु की यह पहली हिंदी और वॉर फ़िल्म है।

सिद्धार्थ ने फ़िल्म में कै. विक्रम बत्रा और उनके जुड़वां भाई विशाल बत्रा के रोल निभाये, जबकि कियारा आडवाणी विक्रम की गर्लफ्रेंड डिम्पल चीमा के रोल में हैं। इनके अलावा शिव पंडित, राज अर्जुन, प्रणय पचौरी, हिमांशु अशोक मल्होत्रा, निकितिन धीर, अनिल चरणजीत, साहिल वैद, शतफ फिगार और पवन चोपड़ा विभिन्न किरदारों में नज़र आये।

Related Articles

Back to top button