ब्रेकिंग
MP में 32 IAS अफसरों के तबादले: अभिषेक चौधरी बने ग्वालियर नगर निगम आयुक्त, देखें पूरी ट्रांसफर लिस्ट BWF वर्ल्ड चैंपियनशिप: त्रिशा जॉली और गायत्री गोपीचंद ने रचा इतिहास, भारत का मेडल पक्का वंदे मातरम् पर कंगना और शर्मिला टैगोर आमने-सामने: 'हिंदू-मुस्लिम सोच से बाहर निकलें', कंगना ने दिया ... पेरू में 6.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप: कांप उठे दक्षिणी एंडीज पहाड़, 'रिंग ऑफ फायर' में बसे देश में द... भारत में गोल्ड लोन का क्रेज: टाटा, गोदरेज और आदित्य बिड़ला जैसे दिग्गजों की एंट्री; ₹3.3 लाख करोड़ क... वायरलेस तकनीक की रीढ़: जानिए हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में ब्लूटूथ की भूमिका रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र का क्या है महत्व? जानिए भगवान कृष्ण-द्रौपदी और राजा बलि की पौराणिक कथाएं नींद की कमी से बेजान हो सकती है त्वचा: जानिए अच्छी नींद कैसे बढ़ाती है स्किन का ग्लो और कोलेजन लखनऊ बैंक अफसर मर्डर केस: पत्रकार प्रज्ञा मिश्रा ने CCTV शेयर कर उठाए तीखे सवाल, 3 अवैध हथियारों की ... पश्चिम एशिया तनाव के बीच भारतीय PE बाजार में बदलाव: 'R-फैक्टर' बना निवेशकों की पहली पसंद
मनोरंजन

Deepika Padukone ने किया अपनी दूसरी हॉलीवुड फ़िल्म का एलान, Twilight के मेकर्स से मिलाया हाथ

नई दिल्ली। XXX: The Return of Xander Cage के बाद दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर हॉलीवुड की ओर क़दम बढ़ाया है। इस एक्शन ड्रामा के बाद दीपिका अब एक रोमांटिक कॉमेडी फ़िल्म में नज़र आएंगी, क्रॉस कल्चरल थीम पर आधारित होगी, यानी फ़िल्म में दो अलग-अलग संस्कृतियों के मेल को दिखाया जाएगा। दीपिका की इस फ़िल्म का अभी शीर्षक निर्धारित नहीं हुआ है।

इस फ़िल्म में मुख्य भूमिका निभाने के साथ प्रियंका इसे STX फ़िल्म्स के साथ मिलकर को-प्रोड्यूस भी करेंगी। प्रियंका छपाक के ज़रिए फ़िल्म निर्माण में उतरी थीं, जिसे उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस का एंटरटेनमेंट के तहत बनाया था।

दीपिका की इस हॉलीवुड फ़िल्म को लेकर जो जानकारी सामने आयी है, उसके मुताबिक़ इस प्रोजेक्ट को डेवलप करने के लिए स्टूडियो की टेम्पल हिल प्रोडक्शंस से भी बात चल रही है, जिन्होंने ट्वाइलाइट फ्रेंचाइजी और द फॉल्ट इन आवर स्टार्स जैसी फ़िल्मों का निर्माण किया है।

अपने इस प्रोजेक्ट के बारे में दीपिका ने कहा कि उन्होंने का प्रोडक्शंस की शुरुआत अर्थपूर्ण कंटेंट बनाने के लिए की है, जिसकी ग्लोबल अपील हो। एसटीएक्स फ़िल्म्स और टेम्पल हिल प्रोडक्शंस के साथ पार्टनरशिप करके मैं रोमांचित हूं, जो का प्रोडक्शंस की प्रभावशाली और विविधतापूर्ण विभिन्न संस्कृतियों की समावेशी कहानियों को विश्व पटल पर ले जाने में मदद कर रहे हैं।

यहां बता दें कि एसटीएक्स फ़िल्म्स, इरोस एसटीएक्स ग्लोबल कॉरपोरेशन फ़िल्म स्टूडियो की फ़िल्म डिवीज़न है, जिसके तहत फ़िल्मों के निर्माण के अलावा वितरण भी बड़े पैमाने पर किया जाता है।

दीपिका ने XXX: द रिटर्न ऑफ जेंडर केज में फीमेल लीड रोल निभाकर हॉलीवुड डेब्यू किया था। इस फ़िल्म में दीपिका विन डीज़ल के अपोज़िट नज़र आयी थीं। दीपिका के बॉलीवुड करियर की बात करें तो आख़िरी बार वो छपाक के ज़रिए बड़े पर्दे पर नज़र आयी थीं। अब वो 83 में पति रणवीर सिंह के साथ दिखेंगी, वहीं शकुन बत्रा और सिद्धार्थ आनंद की अनटाइटल्ड फिल्मों पर भी काम कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button