ब्रेकिंग
पर्यावरण संरक्षण की अनूठी पहल: रायपुर में ट्री गार्ड व पेवर से घिरे पेड़ों को मिली खुली हवा और पानी,... राज्य भूवैज्ञानिक प्रोग्रामिंग बोर्ड की 26वीं बैठक: खनिज अन्वेषण की प्राथमिकताओं को दिया गया अंतिम र... छत्तीसगढ़ बनेगा क्रिटिकल मिनरल्स का हब: लिथियम, REE और 35 रणनीतिक खनिज ब्लॉकों की होगी खोज, GSI ने स... छत्तीसगढ़ में ED का बड़ा एक्शन: पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी आवास पर छापा, कांग्रेस का... बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन
खेल

सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमत में भी गिरावट, जानिए क्या रह गए हैं रेट

नई दिल्ली। रुपये के मूल्य में बढ़ोत्तरी के बीच राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने के दाम में 100 रुपये प्रति 10 ग्राम की टूट देखने को मिली। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक इस गिरावट के बाद दिल्ली में सोने का भाव 46,272 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया। इससे पिछले सत्र में सोने का रेट 46,372 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के मुताबिक घरेलू सर्राफा बाजार में चांदी की कीमत में भी 134 रुपये प्रति किलोग्राम की टूट देखने को मिली। इससे शहर में चांदी की कीमत 62,639 रुपये प्रति किलोग्राम पर रह गई। इससे पिछले सत्र में चांदी की कीमत 62,773 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।

वैश्विक स्तर पर सोने-चांदी की कीमतें

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम तेजी के साथ 1,815 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था। इसी तरह चांदी की कीमत 24.16 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

रुपये हुआ मजबूत

मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे मजबूत होकर 73 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में मजबूत रुख और विदेशी निवेश के बीच रुपये में लगातार चौथे सत्र में मजबूती देखने को मिली।

विश्लेषकों के मुताबिक वैश्विक स्तर पर सोने के दाम में रिकवरी के बावजूद घरेलू स्तर पर रुपये के मूल्य में मजबूती और डिमांड की कमी की वजह से स्पॉट मार्केट में सोने के दाम में गिरावट देखने को मिली

वायदा बाजार में सोने का दाम

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर अक्टूबर, 2021 में डिलिवरी वाले सोने की 90 रुपये यानी 0.19 फीसद की गिरावट के साथ 47,074 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी। इसी तरह दिसंबर कॉन्ट्रैक्ट वाले सोने के भाव में 92 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इससे दिसंबर में डिलिवरी वाले सोने का रेट 47,230 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रह गया।

चांदी की वायदा कीमत

MCX पर दिसंबर, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 66 रुपये यानी 0.10 फीसद की तेजी के साथ 63,653 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इसी तरह सितंबर कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 278 रुपये की तेजी के साथ 63,303 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी।

Related Articles

Back to top button