ब्रेकिंग
Business Idea: शिलाजीत की खेती नहीं खोज से होती है लाखों की कमाई; जानें कहाँ मिलता है यह 'काला सोना'... Suvendu Adhikari PA Case: सुवेंदु अधिकारी के पीए की हत्या के 10 घंटे बीते; अब तक के 5 बड़े खुलासे और... Indore Swachh Survekshan: स्वच्छ सर्वेक्षण के ये 200 अंक हैं बेहद खास; अपनी बैकलेन को सुंदर बनाकर फि... Indore Update: इंदौर में लालबाग के पास बनेगा देवी अहिल्याबाई होलकर स्मारक; 150 करोड़ की लागत से सहेज... Indore Metro Update: इंदौर के छोटा गणपति क्षेत्र में मेट्रो का काम रुका; रात में पाइलिंग के शोर से प... Bhopal Airport News: भोपाल एयरपोर्ट पर देर रात 'ऑपरेशन अलर्ट'; ब्लैक कैट कमांडो ने संभाला मोर्चा, जा... Gwalior Trade Fair: ग्वालियर व्यापार मेले के चंद्रशेखर गार्डन में भीषण आग; स्टोर रूम जलकर खाक, दमकल ... Indore Crime: इंदौर में जीआरपी सिपाही पर दुष्कर्म का आरोप, महाराष्ट्र की युवती की शिकायत पर पुलिस ने... Gwalior Weather Update: ग्वालियर में मौसम का यू-टर्न; झमाझम बारिश और आंधी के बाद मई में ठंडक, कई इला... Indore Court Landmark Verdict: आय प्रमाण के लिए ITR ही काफी, कोर्ट ने सुनाया 3 करोड़ से अधिक मुआवजे ...
बिहार

बिहार में कब्र से लाशें हुई गायब

बिहार में कब्र से लाशें गायब होनी की खबर सामने आई है। अररिया ज‍िले से एक हैरत करने वाली खबर सामने आई है। रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के विस्टोरिया पंचायत वार्ड संख्या 16 महादलित टोला में रविवार से ही भय एवं दहशत का माहौल बना हुआ है। दो से ढाई माह पूर्व दफनाए गए तीन शव को कब्रिस्तान से निकाल कर गायब कर दिया गया है। जिससे लोग तरह तरह की बातें करने लगे हैं।
बताया जाता है कि दो माह पूर्व परमेश्वरी ऋषिदेव की मृत्यु हो गई थी। जिसे स्वजनों व ग्रामीणों के सहयोग से फरयानी नदी के पुल के समीप कब्रिस्तान में ले जाकर दफना दिया गया था। इसी तरह ढाई माह पूर्व विद्यानंद ऋषिदेव व भज्जू ऋषिदेव की मृत्य के उपरांत कब्रिस्तान में लाकर दफनाया गया था। लेकिन शनिवार को ग्रामीणों ने देखा कि गांव के ही विलक्षण ऋषिदेव तीनों शव को कब्र से निकाल कर कंकाल को कहीं गायब कर दिया और विलक्षण ऋषिदेव फरार हो गया है।

Related Articles

Back to top button