ब्रेकिंग
Karwa Chauth 2026 Bollywood Celebrations: रकुल प्रीत से लेकर अंशुला कपूर तक, बॉलीवुड हसीनाओं ने ऐसे ... PM Kisan 24th Installment Release: पीएम मोदी आज गुजरात के बनासकांठा से किसानों के खातों में ट्रांसफर... Donald Trump Ukraine Peace Plan: रूसी तेल और ऊर्जा क्षेत्र में अमेरिकी कंपनियों की वापसी की चर्चा, ज... UP MLC Election Analysis: समाजवादी पार्टी के लिए खतरे की घंटी! पश्चिमी यूपी में बीजेपी का दबदबा और ग... Kanpur Karwa Chauth Drama: कानपुर में करवा चौथ पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, एक पति की तीन पत्नियों में पूज... Bhutan Shintafu Lake GLOF Alert: भूटान की शिंताफू झील फटने से भारत में बाढ़ का खतरा, पश्चिम बंगाल और... Aaj Ka Mausam Update: चक्रवात 'अर्नब' का देश भर में तांडव जारी, दिल्ली-NCR से लेकर यूपी-बिहार समेत इ... SIR Process in Karnataka: कर्नाटक में एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस के अंदर अंतर्कलह, मंत्रियों के अल... NEET UG Paper Leak Case: दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में नीट पेपर लीक मामले पर सुनवाई, 18 नवंबर को ... Cyclone Arnab Rapid Intensification: बंगाल की खाड़ी में खतरनाक रूप ले रहा चक्रवात 'अर्णब', वैज्ञानिक...
लाइफ स्टाइल

ठियोग के विपिन को मिला 1.11 करोड़ का पैकेज:अमेजन ने इंटरव्यू पास करने के बाद ऑफर की नौकरी, आयरलैंड में होगी जॉइनिंग

शिमला   हिमाचल प्रदेश के ठियोग के विपिन शर्मा को MNC कंपनी अमेजन में 1.11 करोड़ रुपए सालाना का पैकेज मिला है। बी-टेक की पढ़ाई कर रहे विपिन का चयन कई चरणों में ऑनलाइन साक्षात्कार पास करने के बाद हुआ है। आकर्षक पैकेज में मिलने के विपिन शर्मा के गांव नागजुब्बड़ और समूचे क्षेत्र में खुशी की लहर है।

आयरलैंड में देनी है जॉइनिंग

विपिन के पिता रमेश शर्मा ने बताया कि बेटे ने जुलाई महीने में UK के आयरलैंड में जॉइनिंग देनी है। वर्तमान में बेटा दिल्ली में 15 लाख रुपए सालाना के पैकेज में नौकरी कर रहा है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा चितकारा यूनिवर्सिटी से बी-टेक की पढ़ाई कर रहा हैं। अंतिम वर्ष की पढ़ाई के दौरान ही उसका चयन दिल्ली में हुआ है।

ठियोग नवोदय से पूरी की प्रारंभिक शिक्षा

इसके बाद बेटे ने अमेजन में इंटरव्यू दिया। इंटरव्यू उतीर्ण करने के बाद यह आकर्षक पैकेज मिला है। विपिन शर्मा ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय ठियोग और गोवा से पूरी की है। प्लस-टू की पढ़ाई शिमला के सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल से की।

कोरोना काल में घर पर भी नहीं छोड़ी पढ़ाई

विपिन शर्मा के पिता रमेश शर्मा शिक्षक और गणित विषय बढ़ाते हैं, जबकि माता वीना शर्मा गृहणी है। रमेश शर्मा ने बताया कि बेटे ने कड़ी मेहनत और लग्न के साथ यह उपलब्धि हासिल की है। बेटे ने कोरोना काल में भी घर पर दिन रात पढ़ाई करना नहीं छोड़ा। इसी की बदौलत आज सफलता मिली है।

Related Articles

Back to top button