ब्रेकिंग
सनातनी विनोद कुमार बिंदल के सान्निध्य में रामलीला का समापन, दशहरा पर रावण दहन और श्रीराम के राज्याभि... US Stance on India Internal Matters: भारत के आंतरिक मामलों में दखल देने से अमेरिका का इनकार, अमेरिकी... Delhi High Court Observation: 'आप लोग जेन-जी नहीं हैं...' कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ताओं पर कोर्ट ... Tiger Shroff Attack Case Update: टाइगर श्रॉफ पर हमले की साजिश का बड़ा खुलासा, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के... Smriti Irani Attacks Rahul Gandhi: स्मृति ईरानी का राहुल गांधी पर तीखा हमला, महिला पुलिस अफसर के साथ... Mallikarjun Kharge Letter to PM Modi: परिसीमन और संविधान संशोधन को लेकर मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम मो... UP Congress Press Conference: यूपी कांग्रेस ने चुनाव आयोग पर बोला बड़ा हमला, एसआईआर प्रक्रिया में गड... Akhilesh Yadav Warning to Officers: राजनीतिक कार्यकर्ता बनकर काम करने वाले अधिकारियों को जेल जाने की... Supaul News: बिहार के सुपौल में 9 दिनों तक छाती पर कलश रखकर मां दुर्गा की आराधना करने वाली महिला की ... Haridwar Ganga Canal Cleaning News: हरिद्वार में हर की पैड़ी पर सूखी गंगा की धारा, मरम्मत और सफाई के...
खेल

एसबीआई के ग्राहक ध्‍यान दें! एटीएम से पैसा निकालने से पहले जान लीजिए ये गाइडलाइन

नई दिल्ली। एटीएम धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने एक बड़ा अपडेट किया है, जो सभी एसबीआई कस्टमर्स को जान लेना बेहद जरूरी है। एसबीआई ने अपने एटीएम ऑपरेशन की सिक्योरिटी को अपग्रेड करने के लिए यह महत्वपूर्ण अपडेट किया है। यदि आप एटीएम से बिना किसी परेशानी के कैश निकालना चाहते हैं, तो आपको यह पूरी खबर पढ़नी चाहिए, जिससे आप आसानी से एटीएम से पैसा निकाल सकें।

अभी तक एसबीआई खाताधारक अपने प्रतिदिन की लिमिट के हिसाब से रोजाना ट्रांजैक्शन आसानी से कर सकते थे, लेकिन अब इसमें कुछ बदलाव किया गया है। अब एसबीआई कस्टमर्स जब एटीएम से पैसा निकालने जाएंगे, तो एक निर्धारित लिमिट के बाद उन्हें बैंक की तरफ से एक ओटीपी भेजी जाएगी, जिसे आपको एटीएम मशीन में टाइप करना होगा, इस प्रॉसेस से गुजरने के बाद ही आप एटीएम से रुपये निकाल सकेंगे।

एसबीआई ने बढ़ती एटीएम धोखाधड़ी को देखते हुए यह कदम उठाया है। 10 हजार या उससे ज्यादा रुपये निकालने वाले ग्राहकों को ही इस प्रॉसेस से गुजरना होगा, जबकि 9,999 या इससे कम रुपये निकालने वाले कस्टूमर को ओटीपी या किसी भी इनपुट की कोई आवश्यकता नहीं होगी

अगर आप 10,000 रुपये या उससे अधिक रुपये एसबीआई एटीएम से निकालने जा रहे हैं, तो आपके पास बैंक से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर होना बेहद जरूरी है, वरना आप ट्रांजैक्शन नहीं कर सकेंगे, क्योंकि आप जैसे ही दस हजार या उससे ज्यादा ट्रांजैक्शन के लिए मशीन में अपना एटीएम कार्ड लगाएंगे, वैसे ही एटीएम मशीन आपसे ओटीपी मांगने लगेगी और अगर आप कुछ सेकेंडों में ओटीपी नहीं डालते हैं, तो आपका ट्रांजैक्शन कैंसिल हो जाएगा।

10 हजार या उससे ज्यादा विड्रॉल करने के लिए आपको ये कुछ स्टेप जान लेना बेहद जरूरी है, जो इस प्रकार से हैं:

  • एसबीआई एटीएम से पैसा निकालने के लिए आपको ओटीपी की जरूरत होगी।
  • यह ओटीपी आपके बैंक से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
  • यह ओटीपी न्यूमेरिक कैरेक्टर सिस्टम जनरेटर होगा, जो सिर्फ एक बार ट्रांजैक्शन के लिए ही वैलिड होगा।
  • आप जैसे ही रुपये निकालने के लिए अपना एमाउंट डालेंगे वैसे ही एटीएम स्क्रीन आपसे ओटीपी मांगेगा।
  • इसके बाद आपको बैंक रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी एटीएम स्क्रीन पर टाइप करना होगा।
  • यह एडिशनल फैक्टर स्टेट बैंक कार्डधारकों को अनधिकृत एटीएम विड्रॉल से बचाएगा।

ओटीपी आधारित नकद निकासी सुविधा केवल एसबीआई एटीएम पर ही उपलब्ध है, क्योंकि यह कार्यक्षमता राष्ट्रीय वित्तीय स्विच (एनएफएस) में नॉन-एसबीआई एटीएम में विकसित नहीं की गई है। भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक सेक्टर बैंक एसबीआई के पास 22,224 शाखाओं, 63,906 एटीएम/सीडीएम और 71,705 बीसी लोकेशन का देश का सबसे बड़ा नेटवर्क है, जो अपने खाताधारकों के लिए अलग-अलग पहल करता रहता है।

Related Articles

Back to top button