ब्रेकिंग
राष्ट्रपति ने दी मंजूरी: जस्टिस सूर्यकांत देश के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, 24 नवंबर को शपथ ग्रहण... दिल्ली दंगा: सत्ता परिवर्तन की 'खूनी साज़िश'! पुलिस के खुलासे ने राजनीतिक गलियारों में मचाया हड़कंप संजय सिंह ने BJP को घेरा: 'छठ पूजा में रुकावट डालने वालों का झूठ अब बेनकाब, छठी मैया से माफ़ी माँगे भ... बिहार चुनाव हुआ खूनी! मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक की गोली मारकर हत्या, चुनावी हिंसा भड़काने... फैन्स की धड़कनें तेज! भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल पर संकट के बादल, क्या 'रिजर्व डे' ही बचाएगा महामुका... रणवीर सिंह को सीधी चुनौती! ‘धुरंधर’ से भिड़ने वाले साउथ सुपरस्टार ने चला बड़ा दाँव, क्या बॉलीवुड एक्टर... साजिश का सनसनीखेज खुलासा! अलीगढ़ में मंदिरों पर 'I love Mohammad' लिखने वाले निकले हिंदू युवक, 4 गिर... मुंबई में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा: RA स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने वाले सनकी आरोपी का पुलि... TikTok विवाद सुलझाने की अंतिम कोशिश? बैन हटाने के लिए चीन ने तैयार किया 'बड़ा प्रस्ताव', जल्द हो सकती... जीवन में चाहिए अपार सफलता? आज से ही ब्रह्म मुहूर्त में उठना शुरू करें, जानिए 3 काम जो आपकी किस्मत बद...
छत्तीसगढ़

फुटपाथ से निगम ने हटाया बेजाकब्जा

विकासनगर कुसमुंडा व घंटाघर बांस लगा कब्जा करने पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया। साथ ही बेजाकब्जाधारियों को हिदायद दी कि पुनः बेजाकब्जा किया जाता है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।नगर निगम क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण बढ़ते जा रहा है। जहां जमीन खाली देखी वहां बांस, रस्सी व कपड़ा बांध कर घेरा बनाया जाता है, इसके बाद रातों रात दीवार खड़ी कर शीट डाल दिया जाता है। निगम क्षेत्र में काफी स्थान पर अतिक्रमण किया जा चुका है, पर निगम अमला गिने चुने जगह ही कार्रवाई कर रही है। वार्ड क्रमांक 59 विकासनगर कुसमुंडा बाजार के सामने व बाजार के अंदर पांच व्यक्तियों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया था। इसकी जानकारी मिलने पर निगम का अतिक्रमण दस्ता मौके पर पहुंचा तथा जेसीबी के माध्यम से अतिक्रमण को हटाया। इसी प्रकार घंटाघर चौक में फुटपाथ पर कतिपय लोगों द्वारा बांस बल्ली लगाकर व उसे शेड का रूप देकर अतिक्रमण किया जा रहा था। इसे भी अतिक्रमण दस्ते ने हटाते हुए फुटपाथ को मुक्त कराया।

Related Articles

Back to top button