ब्रेकिंग
पचमढ़ी नागद्वारी मेले में दो दिन में पहुंचे 2 लाख श्रद्धालु: अव्यवस्थाओं से आक्रोशित भीड़ का हंगामा,... छतरपुर में सनसनी: मशहूर व्यापारी के इंजीनियर बेटे की रेलवे ट्रैक किनारे मिली संदिग्ध लाश, वर्क फ्रॉम... बुरहानपुर में 'वेस्ट से बेस्ट' की अनूठी मिसाल, केले के तनों से महिलाओं ने बनाईं ईको-फ्रेंडली राखियां विदिशा में बेतवा नदी के उफान से बिगड़े हालात, चरणतीर्थ घाट डूबा; शिव मंदिर में फंसे 3 बेजुबान जबलपुर में स्वास्थ्य विभाग को मिली ऐतिहासिक सफलता, नई थेरेपी से एड्स पीड़ित माताओं के 13 बच्चे बने ए... ग्वालियर के श्मशान घाटों में खत्म होगी मनमानी: अब तय रेट पर मिलेंगे कंडे और लकड़ी, नगर निगम का बड़ा ... मध्य प्रदेश में लगेगा नेशनल सोयाबीन रिसर्च इंस्टीट्यूट, भोपाल-विदिशा मार्ग होगा 4-लेन; MP कैबिनेट के... भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था...
देश

लुधियाना में औद्योगिक पार्क पर एनजीटी ने लगाई रोक

लुधियाना। मत्तेवाड़ा के जंगल के पास करीब 957 एकड़ में प्रस्तावित औद्योगिक पार्क के निर्माण पर नेशनल ग्रीन टिब्यूनल (एनजीटी) ने रोक लगा दी है। आठ अप्रैल को एनजीटी की ओर से जारी आदेश में एक कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी दो माह में अपनी रिपोर्ट एनजीटी को सौंपेगी। एनजीटी ने जिला मजिस्ट्रेट को कमेटी का नोडल अफसर नियुक्त करते हुए पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड (पीपीसीबी), ग्रेटर लुधियाना एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (ग्लाडा) और वन विभाग के अधिकारियों को भी शामिल किया है।

कमेटी को दो माह के अंदर सतलुज दरिया के आसपास फ्लड पलेन एरिया सहित पर्यावरण को होने वाले नुकसान के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के लिए कहा गया है। एनजीटी ने यह भी साफ कर दिया कि इस एरिया में किए जाने वाले विकास कार्य से होने वाले नुकसान के लिए भी जिम्मेदार होगी। के लिए एजेंसी जिम्मेदार होगी।

Related Articles

Back to top button