ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
खेल

इंग्लैंड को वर्ल्ड कप जिताने वाली इस दिग्गज ऑलराउंडर ने किया संन्यास का ऐलान

लंदन। jenny gunn Retirement: इंग्लैंड की टीम को तीन बार वर्ल्ड कप जिताने वाली दिग्गज महिला ऑलराउंडर जेनी गुन(jenny gunn) ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। पिछले कुछ समय से चोटों का शिकार हो रहीं जेनी गुन को आखिरीकार क्रिकेट को अलविदा कहना पड़ा है। मंगलवार को जेनी गुन ने अपने इस बड़े फैसले का ऐलान किया।

महिला क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली जेनी गुन दूसरी इंग्लिश खिलाड़ी हैं। जेनी गुन का अंतरराष्ट्रीय करियर करीब 15 साल का रहा है, जिसमें उन्होंने 259 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। दिग्गज ऑलराउंडर जेनी गुन के क्रिकेट करियर से जुड़ी खास बात ये है कि उनके टीम में रहते हुए इंग्लिश वुमेन क्रिकेट टीम तीन बार विश्व विजेता बनी है।

साल 2009 में इंग्लैंड की महिला टीम ने वनडे वुमेंस वर्ल्ड कप जीता था। इसी साल टीम के खाते में टी20 वर्ल्ड कप भी आया। वहीं, साल 2017 में एक बार फिर इंग्लैंड की टीम वनडे वर्ल्ड कप की विजेता टीम बनी। उस दौरान भी जेनी गुन टीम का हिस्सा रही थीं। इतना ही नहीं, जेनी गुन पांच बार एशेज सीरीज की विजयी टीम इंग्लैंड का हिस्सा रहीं हैं।

आपको बता दें, दाएं हाथ की बल्लेबाज और गेंदबाज जेनी गुन ने साल 2004 में इंग्लैंड वुमेंस टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ जेनी गुन ने महज 18 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था। जेनी गुन ने 33 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा है। जिस मुकाबले से जेनी गुन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा वो इंग्लैंड वुमेंस टीम का पहला टी20 इंटरनेशनल मैच था।

जेनी गुन 100 टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाली दुनिया की पहली क्रिकेटर हैं। जेनी गुन ने पहले किसी महिला और पुरुष खिलाड़ी ने ये कमाल नहीं किया था। वही, टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाली वे इंग्लैंड की तीसरी खिलाड़ी हैं, जबकि वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में ये कमाल करने वालीं वे इंग्लैंड की दूसरी महिला खिलाड़ी हैं।

33 साल की जेनी गुन ने अपनी टीम के लिए 11 टेस्ट मैच खेले हैं। इन 11 टेस्ट मैचों में जेनी गुन के बल्ले से 391 रन निकले हैं, जबकि 29 विकेट उन्होंने अपने नाम किए हैं। वहीं, 144 वनडे इंटरनेशनल मैचों में जेनी गुन ने 1629 रनों के साथ-साथ 136 विकेट भी अपने नाम किए हैं। वहीं, इंटनेशनल क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में जेनी गुन ने 104 मैचों में 682 रनों के अलावा 75 विकेट भी लिए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button