ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
देश

Ayodhya Case Live: मुख्‍य न्‍यायाधीश गोगोई बोले, शाम पांच बजे तक पूरी हो जानी चाहिए सुनवाई

नई दिल्‍ली। Ayodhya land dispute case अयोध्‍या भूमि विवाद मामले में आज सुनवाई पूरी हो सकती है। निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक, आज दोनों पक्षकारों की दलीलों के बाद मोल्डिंग ऑफ रिलीफ पर दलील पेश की जाएगी और इस बात की काफी संभावना है कि फैसला भी सुरक्षित कर लिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने मंगलवार को रामलला के वकील सीएस वैधनाथन से कहा था कि वे बुधवार को 45 मिनट बहस पूरी कर लें।

Live Update-

– CJI रंजन गोगोई ने मामले में एक पक्ष हिंदू माया सभा के हस्तक्षेप के आवेदन को खारिज करते हुए कहा कि यह मामला आज शाम पांच बजे तक खत्म हो जाएगा। अब बहुत हुआ…

ANI

✔@ANI

Chief Justice of India (CJI) Ranjan Gogoi while dismissing intervention application of one of the parties Hindu Maha Sabha in land case: This matter is going to be over by 5 pm today. Enough is enough. https://twitter.com/ANI/status/1184336353405759488 …

ANI

✔@ANI

Five-judge Constitution bench, headed by Chief Justice of India (CJI) Ranjan Gogoi begins today’s hearing in the Ayodhya Ram Temple-Babri Masjid land case in Supreme Court. Today is the 40th day of hearing in the case.

View image on Twitter
120 people are talking about this

– राम जन्मभूमि मामले में 40वें दिन की सुनवाई शुरू हो गई है। मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि सुनवाई आज शाम पांच बजे तक पूरी हो।

Mala Dixit@mdixitjagran

राम जन्मभूमि मामले में शुरू हुई 40वें दिन की सुनवाई । मुख्य न्यायाधीश ने कहा आज शाम 5बजे पूरी हो जाएगी सुनवाई।@JagranNews

See Mala Dixit’s other Tweets
मामले की सुनवाई कर रही संविधान पीठ के मुताबिक, चार पक्षकारों को 45-45 मिनट का समय मिलेगा जबकि मुस्लिम पक्षकार को एक घंटे में प्रतिपक्ष की दलीलों का जवाब देना होगा। पिछले हफ्ते शीर्ष अदालत ने मामले की सुनवाई पूरी करने के लिए 17 अक्टूबर का शेड्यूल तय करते हुए सभी पक्षकारों को नई डेडलाइन के भीतर दलीलें पूरी करने को कहा था। सुनवाई के लिए सभी जज अदालत पहुंच चुके हैं।

कल हिंदू पक्षकार के वकील के. परासरन ने अपनी दलील में मस्जिद बनाए जाने को ऐतिहासिक भूल करार दिया था। उन्होंने कहा था कि मुगल शासक बाबर ने करीब 433 साल पहले अयोध्या में भगवान राम के जन्म स्थान पर मस्जिद का निर्माण कराया था जो कि ‘ऐतिहासिक भूल’ थी। आज उसे सुधारने की जरूरत है। उन्‍होंने यह भी कहा कि भारत एक सभ्य देश है जिसने कभी किसी दूसरे मुल्‍क पर हमला नहीं किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button