ब्रेकिंग
अहमदाबाद: टीचर के जोरदार थप्पड़ से 10वीं के छात्र का कान का पर्दा फटा, स्कूल में हंगामा केतन अग्रवाल हत्याकांड: मुख्य आरोपी सिया गोयल के भाई को 10 करोड़ का मानहानि नोटिस Ram Mandir Donation Scam: चंपत राय ने पुलिस पूछताछ में क्या कहा? चढ़ावा चोरी मामले में दी सफाई Ayodhya News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा अपडेट; आरोपियों के घर से हुई ज्वेलरी और कैश की रिकवर... Maharashtra Monsoon Session: विधानसभा में गूंजा पेपर लीक का मुद्दा; विपक्ष का बड़ा हमला, सरकार पर उठा... Ayatollah Ali Khamenei Funeral: ईरान के दिवंगत सुप्रीम लीडर का 4 जुलाई को होगा अंतिम संस्कार; भारत भ... Ram Mandir Donation Scam: 'चढ़ावा चोरों' का सामाजिक बहिष्कार शुरू; अयोध्या बार एसोसिएशन ने केस लड़ने ... Himachal Pradesh Model Panchayat: टिहरी पंचायत का बड़ा फैसला; पशु क्रूरता पर जुर्माना और पर्यावरण संर... West Bengal UCC Update: पश्चिम बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की तैयारी; ड्राफ्ट कमेटी का ह... Noida School Timing Changed: भीषण गर्मी के चलते नोएडा-ग्रेटर नोएडा के स्कूलों का समय बदला; अब इस समय...
खेल

कोलकाता पहुंचे ‘महाराज’ सौरव गांगुली का हुआ भव्य स्वागत, समर्थकों ने लगाए ऐसे नारे

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के अगले अध्यक्ष बनने जा रहे टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मंगलवार शाम कोलकाता लौटने पर ईडन गार्डेंस स्टेडियम स्थित बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के मुख्यालय में भव्य स्वागत किया गया। करीबी लोगों के बीच ‘महाराज’ के नाम से मशहूर सौरव के लिए ईडन को शानदार ढंग से सजाया गया था। स्टेडियम के क्लब हाउस के गेट पर फूलों का द्वार तैयार किया गया था। एलईडी लाइट लगाई गई थी।

कैब के पदाधिकारी सुबह से ही अपने अध्यक्ष के लौटने का इंतजार कर रहे थे, जो अब बीसीसीआइ की भी कमान संभालेंगे। सौरव शाम को मुंबई से कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचे। वहां बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक मौजूद थे, जो ‘दादा’ कहकर नारे लगा रहे थे। सौरव वहां से सीधे ईडन गार्डेंस के लिए रवाना हो गए। कैब मुख्यालय के गेट पर पहुंचते ही उनपर पुष्प वर्षा की गई और आतिशबाजी भी हुई। कैब पदाधिकारियों ने पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया। सौरव के बीसीसीआइ अध्यक्ष बनने की खुशी में 1एक केक भी लाया गया था, जिसे दादा ने काटा।

CABCricket@CabCricket

Diwali came early to @CabCricket with the arrival of @SGanguly99 in the new avatar of .

View image on TwitterView image on TwitterView image on TwitterView image on Twitter
18 people are talking about this
सेमीफाइनल और फाइनल में टीम अच्छा नहीं कर पा रही

दमदम हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में कोलकाता के राजकुमार कहे जाने वाले सौरव गांगुली ने फिर कहा कि यह एक बड़ी जिम्मेदारी है। उम्मीद है कि वे अच्छा काम कर पाएंगे। उन्होंने दोहराया कि उनकी प्राथमिकता प्रथम श्रेणी का क्रिकेट ही होगी। सौरव ने कहा कि प्रथम श्रेणी का क्रिकेट बेहद महत्वपूर्ण है। यह दरअसल आधार है। हम सिर्फ शीर्ष स्तर पर ध्यान देते आ रहे हैं। टीम इंडिया के प्रदर्शन पर दादा ने कहा कि टीम अच्छा कर रही है। बड़े टूर्नामेंटों में भी अच्छा प्रदर्शन है, हालांकि सेमीफाइनल व फाइनल में उस तरह से प्रदर्शन नहीं कर पा रही। इसके लिए विशेष योजना तैयार करनी होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button