ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
व्यापार

ब्याज पाने के लिए Post Office के खाते को इस तरह सेविंग अकाउंट से करें लिंक, जानें पूरा प्रोसेस

पोस्ट ऑफिस के स्मॉल सेविंग अकाउंट को बैंक के सेविंग अकाउंट से लिंक करने के लिए आपको सबसे पहले अपने बैंक के कैंसिल चेक और बैंक पासबुक की कॉपी पोस्ट ऑफिस में जमा करनी होगी.

Post Office Saving Account: पोस्ट ऑफिस ने अपने सेविंग खातों के लिए एक नया नियम लागू किया है जिसके मुताबिक अगर आप अपने पोस्ट ऑफिस में खोले गए स्मॉल सेविंग अकाउंट जैसे मंथली इनकम स्कीम,टर्म डिपॉजिट (Term Deposit) और सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम (SCSS) को सेविंग खाते से लिंक नहीं कराते हैं तो ऐसी स्थिति में इस स्कीम्स पर मिलने वाले ब्याज का लाभ आपको नहीं मिलेगा. गौरतलब है कि इस नए नियम को 1 अप्रैल 2022 से लागू कर दिया गया है.

बता दें कि इस मामले में पोस्ट ऑफिस ने एक नोटिस जारी करके अपने खाताधारकों को जानकारी दी है कि अब पहले की तरह खाताधारकों को ब्याज का भुगतान कैश के रूप में नहीं किया जाएगा. अब हर पोस्ट ऑफिस स्मॉल सेविंग खाताधारक को अपने अकाउंट को पोस्ट ऑफिस या बैंक के सेविंग अकाउंट से लिंक करना होगा.

पोस्ट ऑफिस का स्मॉल सेविंग अकाउंट इस तरह करें लिंकपोस्ट ऑफिस के स्मॉल सेविंग अकाउंट को बैंक के सेविंग अकाउंट से लिंक करने के लिए आपको सबसे पहले अपने बैंक के कैंसिल चेक और बैंक पासबुक की कॉपी पोस्ट ऑफिस में जमा करनी होगी. इसके साथ ही MIS, SCSS और TD अकाउंट की पासबुक कॉपी को भी वेरिफिकेशन के लिए ले जाना होगा. इसके साथ ही आपको ECS-1 फॉर्म फिल करके डाकघर में जमा करना होगा. ध्यान रखें कि पोस्ट ऑफिस का स्मॉल सेविंग अकाउंट या बैंक अकाउंट सिंगल या जॉइंट दोनों में से कोई भी हो सकता है.

पोस्ट ऑफिस का स्मॉल सेविंग अकाउंट लिंक करने के फायदेबता दें कि अगर आप अपने पोस्ट ऑफिस के मंथली इनकम स्कीम,टर्म डिपॉजिट और सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम को बैंक अकाउंट से लिंक करा देंगे तो आपको हर महीने ब्याज लेने के लिए पोस्ट ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. अब हर महीने ब्याज आपके अकाउंट Automatic Transfer सर्विस के जरिए पहुंच जाएगा.

Related Articles

Back to top button