ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
देश

योगी आदित्यनाथ सरकार श्रमिकों पर फिर मेहरबान, करीब साढ़े दस लाख के खाते में Rs. हजार-हजार ट्रांसफर

लखनऊ। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण लॉकडाउन में काम न होने के कारण परेशान श्रमिक तथा कामगारों पर योगी आदित्यनाथ सरकार एक बार फिर मेहरबान हुई है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को डीबीटी के माध्यम से श्रमिकों व कामगारों के खाते में एक-एक हजार रुपया ट्रांसफर किया है। इससे प्रदेश भर में दस लाख 48 हजार 166 श्रमिकों को आर्थिक लाभ मिला।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर डीबीटी के माध्यम से करीब साढ़े दस लाख श्रमिक व कामगारों के खाते में एक-एक हजार रुपया ट्रांसफर किया। इसका लाभ प्रदेश भर में 10 लाख 48 हजार 166 श्रमिक परिवारों को मिला। इस योजना के तहत श्रमिकों व कामगारों के खाते में 104 करोड़ 82 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए। इससे पहले भी प्रदेश भर में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से 611 करोड़ रुपये श्रमिकों के खातों में ट्रांसफर किए गए थे। इस कार्यक्रम के दौरान यूपी के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य तथा राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप भी मौजूद थे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर कहा कि संकट के समय में सभी का एकजुट होना बेहद जरूरी है। जब टीम वर्क के रूप में काम होता है और पूरा सिस्टम उसके साथ जुड़ता है तो उसके परिणाम भी देखने को मिलते हैं। कोरोना वायरस महामारी के दौरान सर्वाधिक प्रवासी कामगार व श्रमिक उत्तर प्रदेश में आए। इनकी सुविधा के लिए 1,650 से अधिक श्रमिक स्पेशल ट्रेन उत्तर प्रदेश में आईं।

प्रवासी श्रमिक व कामगारों को सुरक्षित उनके घरों तक पहुंचाने के लिए 12,000 से अधिक परिवहन निगम की बस चलाई गईं। स्कूल की बसें और प्राइवेट बसों की व्यवस्था अलग से भी हर जनपद में की गई। प्रवासी श्रमिकों व कामगारों की मेडिकल स्क्रीनिंग व रहने खाने की व्यवस्था के लिए 15 लाख की क्षमता के क्वारंटाइन केंद्र बनाए गए।

जिला प्रशासन ने फील्ड की टीम के साथ मिलकर बहुत अच्छा कार्य किया है। प्रदेश के 35 लाख प्रवासी कामगार और श्रमिकों को विषम परिस्थितियों में घर वापस आना पड़ा। प्रथम चरण में उनके लिए 15 दिन के राशन किट की व्यवस्था की गई। इस किट में 10 किग्रा आटा, 10 किग्रा चावल, 5 किग्रा आलू, 2 किग्रा भुना चना, 2 किग्रा अरहर दाल, 500 ग्राम नमक, 250 ग्राम मिर्च, 250 ग्राम हल्दी, 250 ग्राम धनिया, 1 लीटर रिफाइंड सरसों का तेल और राशन कार्ड उपलब्ध कराया गया।

प्रदेश में आने वाले प्रवासी श्रमिकों/कामगारों को एक हजार रुपए भरण पोषण भत्ता उपलब्ध कराने का जो कार्य हो रहा है, यह शासन के लोक कल्याणकारी कार्यक्रम को एक नई दिशा देता है। मैं इसके लिए अपर मुख्य सचिव, राजस्व व राहत आयुक्त को धन्यवाद देता हूं।

Related Articles

Back to top button