ब्रेकिंग
Dhamanheri Youth Death in UK: बेहतर भविष्य के सपने लेकर इंग्लैंड गए 20 वर्षीय कंवलजीत की अचानक मौत Rewari Food Poisoning News: रेवाड़ी में कन्या पूजन का प्रसाद खाने से तीन बच्चियों की तबीयत बिगड़ी, द... Kurukshetra Police Encounter: कुरुक्षेत्र में पुलिस और नशा तस्करों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, 40 लाख का... Tiger Shroff Firing Case: मात्र 34 हजार रुपए में ली गई थी टाइगर की सुपारी, कोटा से गिरफ्तार हुए तीनो... Haryana Police Transfer: हरियाणा में पुलिस विभाग का बड़ा फेरबदल, 28 IPS-HPS अधिकारियों के तबादले Neeraj Kumar Health Update: JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार को पड़ा दिल का दौरा, पटना के मेदांता अस्पता... Jharkhand Drugs Syndicate: झारखंड में NCB का बड़ा एक्शन, रांची और जमशेदपुर से मास्टरमाइंड जिम्मी समे... Tiger Shroff Firing Case Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में कोटा से तीनों आरोपी गिरफ्तार, फुटबॉल ... Stock Market Holiday Today: विजयादशमी पर आज बंद रहेगा शेयर बाजार, जानें कब होगी नॉर्मल ट्रेडिंग और क... Karnataka Crime News: कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंध के चक्कर में रची गई खौफनाक साजिश, पत्नी ने ...
उत्तरप्रदेश

जल्द ही देश के पहले चार मंजिला मेट्रो स्टेशन बनकर होंगे तैयार 

नोएडा। अड़चनें खत्म होने के बाद अब जल्द ही देश के पहले चार मंजिला मेट्रो स्टेशन बनकर तैयार हो जाएंगे। यह मेट्रो स्टेशन ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बनेगा। यूपी असेम्बली चुनाव के बाद आचार संहिता हटने पर केन्द्र सरकार ने इस योजना की फाइल तलब की है। जल्द ही लखनऊ से फाइल दिल्ली  भेज दी जाएगी। चार मंजिला मेट्रो स्टेशन वाले इस नए रूट को नोएडा की एक्वा लाइन मेट्रो और दिल्ली की ब्ल्यू लाइन मेट्रो से भी जोड़ा जाएगा। गौरतलब है कभी चुनावों के चलते तो कभी कोरोना-लॉकडाउन के चलते ग्रेनो वेस्ट की इस लाइन का काम अटकता ही रहा है।
गौरतलब रहे नोएडा सेक्टर-51 से ग्रेटर नोएडा वेस्ट के मेट्रो का रूट 15 किमी का है, शुरुआत सिर्फ 5 मेट्रो स्टेशन से होगी। सभी 5 स्टेशन सेक्टर-122, सेक्टर-123, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-4, ग्रेटर नोएडा सेक्टर-2 और ईकोटेक-12 ग्रेटर नोएडा वेस्ट को आपस में जोड़ेंगे। हालांकि इस पूरे रूट पर 9 स्टेशन तैयार होने हैं। ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो लाइन के शुरू होते ही वेस्ट के सेक्टर ग्रेटर नोएडा की एक्वा लाइन और दिल्ली मेट्रो की ब्‍लू लाइन से भी जुड़ जाएंगे। यह पहला मौका होगा जब ग्रेटर नोएडा में मेट्रो ट्रेन के 4 मंजिला स्टेशन बनेंगे। पहले फेज के सभी 5 स्टेशन 4 मंजिला होंगे। जानकारों की मानें तो इस पूरे प्रोजेक्ट की लागत करीब 11 सौ करोड़ रुपये आएगी। नोएडा सेक्टर-51 से लेकर ग्रेटर नोएडा वेस्ट नॉलेज पार्क 5 तक शुरू होने वाली मेट्रो रेल का पूरा रूट एलिवेटेड होगा। अकेले सिविल वर्क पर ही करीब 492 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। वैसे इस प्रोजेक्ट को 2019 में ही मंजूरी मिल चुकी थी। इसे साल 2022 में बनकर शुरू भी हो जाना था, लेकिन कोरोना और लॉकडाउन के चलते यह प्रोजेक्ट लेट होता गया। अब इस प्रोजेक्ट का काम दिसम्बर में शुरू हो जाएगा।
नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की मैनेजिंग डॉयरेक्टर रितु महेश्वरी का कहना है कि काम शुरू होते ही 2 साल में मेट्रो ट्रेन चलना शुरू हो जाएंगी। मेट्रो के प्रोजेक्ट पर काम करने की इच्छा रखने वाली तीन कंपनियों ने आवेदन किया था। जीआर इंफ्रा कंपनी को 593 करोड़ रुपये की बोली पर यह ठेका दे दिया गया है। मेट्रो ट्रेन शुरू होने से ग्रेनो वेस्ट भी दिल्ली-एनसीआर से जुड़ जाएगा। अभी तक इस रूट पर पब्लिक ट्रांसपोर्ट की सुविधा नहीं है।

Related Articles

Back to top button