ब्रेकिंग
WhatsApp Security Settings: अनजान कॉल्स और डिजिटल अरेस्ट के खतरे से बचने के लिए आज ही बदल लें ये जरू... Tula Sankranti Significance: तुला संक्रांति 2026 कब है? जानिए इस दिन गंगा स्नान और सूर्य देव की पूजा... Navratri Day 3 Prasad Recipe: शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा को लगाएं समा के चावल और गुड... Atar Singh Bhadana Murder Case: पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना हत्याकांड में बड़ा खुलासा, शरीर पर मिले... Jharkhand Crime News: झारखंड के सरायकेला में अजीबोगरीब चोरी का प्रयास, शरीर पर ग्रीस लगाकर घर में घु... Rahul Gandhi Relief: मानहानि मामले में राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ट्रायल कोर्ट की का... UPI MDR Charges Deferred: यूपीआई पर एमडीआर चार्ज लगाने का फैसला दिवाली तक टला, एनपीसीआई ने दी राहत Ladli Behna Yojana 41st Installment: नवरात्रों के बीच मोहन सरकार देगी बड़ा तोहफा, इस दिन आ सकती है 1... Seoni Pride: उत्तराखंड के राज्यपाल नियुक्त हुए डॉ. ढाल सिंह बिसेन, भाजपा नेताओं और समर्थकों ने दी बध... MP News Update: स्वर्गीय तेजकुंवर बाई काश्यप को सीएम मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को होगा...
खेल

लॉकडाउन में बेरोजगार हुए लोगों को धीरे-धीरे मिल रही हैं नौकरियां, पिछले एक हफ्ते में रोजगार दर 3.3% बढ़ी

नई दिल्ली। आर्थिक मोर्चे पर देश के लिए एक और राहत की खबर है। वस्तु व सेवा कर (GST) व निर्यात में तेजी के बाद अब रोजगार की दर में बढ़ोत्‍त्‍री दिख रही है। 14 जून को समाप्त सप्ताह में रोजगार की दर में 7 जून को समाप्त सप्ताह के मुकाबले 3.3 फीसद की बढ़ोत्‍त्‍री दर्ज की गई। 14 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में रोजगार की दर 35.7 फीसद रही। इससे पूर्व के सप्ताह में यह दर 32.4 फीसद थी। हालांकि, यह स्तर फरवरी के आखिर के 39.5 फीसद के स्तर से काफी कम है। यह खुलासा सेंटर फॉर मॉनिटरिंग इंडियन इकोनॉमी (CMIE) की रिपोर्ट में किया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि लॉकडाउन के दौरान जिन लोगों की नौकरी चली गई थी, धीरे-धीरे उन्हें नौकरी मिल रही है। हालांकि बेरोजगारी की दर अब भी काफी अधिक है। लेकिन 25 मार्च को लॉकडाउन के बाद की बेरोजगारी दर से स्थिति में काफी सुधार हुआ है। लॉकडाउन के तुरंत बाद वाले सप्ताह में रोजगार की दर में 10 फीसद की गिरावट दर्ज की गई थी। गत 29 मार्च को रोजगार की दर 29 फीसद थी जो 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह के दौरान 26.1 फीसद हो गई थी। सीएमआईई के मुताबिक अगर 35.7 फीसद रोजगार दर है तो इसका मतलब यह हुआ कि देश में 14 वर्ष से अधिक उम्र वाले लोगों के पास रोजगार है।

सीएमआईई की रिपोर्ट के मुताबिक शहरी इलाके के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में रोजगार में रिकवरी अच्छी है। रिपोर्ट में कहा गया है कि गत एक जून से चरणबद्ध तरीके से सरकार अर्थव्यवस्था खोल रही है जिसका असर आने वाले सप्ताह में दिखेगा। सीएमआईई की रिपोर्ट के मुताबिक 14 जून को समाप्त सप्ताह के दौरान लेबर पार्टिशिपेशन रेट (एलपीआर) 40.4 फीसद के स्तर पर पहुंच गई जो लॉकडाउन से पहले के स्तर से थोड़ी ही कम है। लॉकडाउन के पहले एलपीआर 42.7 फीसद थी।

गत मई माह में इस साल अप्रैल के मुकाबले जीएसटी कलेक्शन और निर्यात दोनों में बढ़ोत्‍त्‍री रही। इस साल अप्रैल में 10.4 अरब डॉलर का निर्यात किया गया था जो मई में बढ़कर 19 अरब डॉलर का हो गया। वहीं अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन 32,172 करोड़ था जो कि मई में बढ़कर 62,151 करोड़ के स्तर पर पहुंच गया।

Related Articles

Back to top button