दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का आज दोबारा होगा कोरोना टेस्ट, पहली रिपोर्ट आई थी नेगेटिव

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को तेज बुखार और ऑक्सजीन लेवल अचानक गिर जाने की वजह से समोवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मंगलवार को उनका कोरोना टेस्ट हुआ था जिसकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। वहीं पूर्वी दिल्ली स्थित राजीव गांधी सुपरस्पेशियलिटी अस्पताल में भर्ती स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की हालत स्थिर है, लेकिन बुखार अब भी बना हुआ है। सूत्रों के मुताबिक तेज बुखा और लक्षण कोरोना जैसे बने हुए हैं, ऐसे में डॉक्टर्स बुधवार को दोबारा सत्येंद्र जैन का कोरोना टेस्ट करके देखना चाहते हैं।
राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल (आरजीएसएसएच) के डॉक्टरों ने बताया कि अब उनकी हालत स्थिर है। हालांकि, उन्हें ऑक्सीजन दी गई और लगातार उनकी हालत पर नजर रखी जा रही है। इससे पहले जैन ने खुद ट्वीट करके जानकारी दी थी कि उन्हें राजीव गांधी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जो दिल्ली सरकार के तहत एक Covid-19 केंद्र है। बता दें कि सत्येंद्र जैन दिल्ली में बढ़ते कोरोना टेस्ट को लेकर देर रात कर बैठकों में जुटे हुए थे। दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना के इलाज की व्यवस्था देखने से लेकर टेस्ट के मामले तक जैन देख रहे थे।





