ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में 'ई-प्रवेश' प्रणाली ने बनाया रिकॉर्ड: डॉ. मोहन यादव के विजन से 4.89 लाख छात्रों ने लि... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता “मेरा बेटा राह भर तड़पता रहा...”, मंडला में 108 एंबुलेंस की घोर लापरवाही से 21 साल के युवक की तड़पकर... उज्जैन बनेगी देश की पहली 'सर्प मित्र नगरी': 15 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक स्नेक पार्क, जानें खूबि... नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: अगले 5 सालों के लिए बढ़ी 'पीएम-किसान' योजना, ₹3.15 लाख करोड़ के बजट को म... भारत में गूगल ने लॉन्च किया Gemini Spark AI एजेंट! आपके बिना ऑनलाइन रहे भी करेगा सारे काम, जानें खास... सावन में करें श्री रुद्राष्टकम स्तोत्र का पाठ: दूर होंगे सभी कष्ट, जानें श्रीराम से जुड़ी कथा, सही स... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु...
मध्यप्रदेश

रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूजः कोरोना काल में बंद सुविधाएं फिर की जाएगी शुरू, जानिए रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने क्या कहा?

जबलपुर। रेल यात्रियों के लिए गुड न्यूज आई है। कोरोना काल में बंद रेलवे यात्रियों को मिलने वाली सुविधाएं जल्द शुरू की जाएगी। इसकी जानकारी रेलवे बोर्ड के चेयरमैन पीके कृष्णदास दी है। जबलपुर पहुंचे चेयरमैन कृष्णदास ने कहा कि कोरोना काल में यात्रियों की कुछ सुविधाएं बंद हो गई थी, जिन्हें शीघ्र ही शुरू किया जाएगा।

दरअसल, रेलवे बोर्ड के चेयरमैन पीके कृष्णदास इन दिनों मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कल जहां मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल और वर्ल्ड क्लास स्टेशन कमलापति का निरीक्षण किया था तो वहीं आज बोर्ड की टीम जबलपुर में थी बोर्ड के चेयरमैन के साथ अन्य सदस्यों ने जबलपुर मुख्य रेलवे स्टेशन और मदन महल स्टेशन का निरीक्षण किया।

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन पीके कृष्णा और उनकी टीम ने पहले मदन महल स्टेशन पहुंचे, जहां अधिकारियों से मुलाकात कर स्टेशन का निरीक्षण किया। चेयरमैन पीके कृष्णा करीब 1 घंटे तक स्टेशन पर यात्रियों को दी जाने वाली सुविधाओं का जायजा लिया। साथ ही कमियों को सुधारने के लिए स्टेशन प्रबंधक को निर्देश दिए।

कोरोना काल में बंद सुविधाएं जल्द की जाएगी शुरू

वहीं बोर्ड के चेयरमैन ने इस दौरान कहा कि कोरोना काल में यात्रियों की कुछ सुविधाएं बंद हो गई थी, जिन्हें शीघ्र ही शुरू किया जाएगा। खासतौर पर सीनियर सिटीजन को टिकट पर छूट देने की तैयारी रेलवे ने फिर कर ली है। इसके अलावा पत्रकारों को भी टिकट में रियायत दी जाएगी। उन्होंने जबलपुर रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया।

Related Articles

Back to top button