ब्रेकिंग
Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ... Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी...
देश

देश के इस हिस्से में फिलहाल लू से मुक्ति! पारा 3 डिग्री तक हुआ कम

नई दिल्ली: मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आरके जेनामणि ने कहा है कि उत्तर पश्चिम भारत में लू और चिलचिलाती गर्मी का प्रकोप फिलहाल खत्म हो गया है. उन्होंने ये भी कहा कि बादलों की लगातार मौजूदगी के कारण अभी पारे में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना है.

मंगलवार को न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए जेनामणि ने कहा, ‘हीटवेव का प्रमुख दौर खत्म हो गया है. लू का सबसे बुरा असर दिल्ली में  9, 10 और 11 अप्रैल को देखने को मिला. जो पिछले 72 सालों में सबसे ज्यादा था. इस मौसम में अभी तक दिल्ली में लू की स्थिति करीब 13 दिन तक रही.’

5 से 6 दिनों तक लू नहीं चलने का अनुमान
IMD की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आंशिक रूप से बादल छाए रहने से दिल्ली में मंगलवार को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली. जबकि राष्ट्रीय राजधानी में अगले पांच से छह दिनों तक लू का अनुमान नहीं है. वहीं सफदरजंग वेधशाला में सोमवार को दर्ज हुआ अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 39.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग ने कहा कि आंशिक रूप से बादल छाए रहने के बीच अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेशन सबसे गर्म
स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स स्टेशन शहर का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां का अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में इस साल अप्रैल में अब तक पांच दिन ऐसे दर्ज हुए हैं जब भीषण लू चली है. यह संख्या 12 वर्षों में सबसे अधिक हैं. इससे पहले अप्रैल, 2017 में ऐसे चार दिन दर्ज किए थे. बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी में 21 अप्रैल, 2017 को अधिकतम तापमान 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. वहीं अप्रैल महीने का अब तक का उच्चतम अधिकतम तापमान 29 अप्रैल, 1941 को 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था.

Related Articles

Back to top button