ब्रेकिंग
पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध और शांत... सुप्रीम कोर्ट ने कहा— बच्चों के फेफड़ों पर व्यक्तिगत राय नहीं, जीआरएप और विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर हो... पश्चिम बंगाल में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, रायगंज में नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़... झारखंड के चतरा में अंधविश्वास की खौफनाक दास्तान, डायरिया होने पर अस्पताल की बजाय ओझा के पास ले गए पर... बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर शादी में होगी धमाकेदार घुड़दौड़, विनर को मिलेगी महिंद्रा थार... दिल्ली के आनंद पर्वत में पटाखे फोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या— आरोपी पिता-पु... हिमाचल प्रदेश के शिमला में सदियों पुराना पत्थर मेला संपन्न, मां भद्रकाली को लगाया गया रक्त का तिलक मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, ग्रीस में होगी डेस्टिन... देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में दिवाली के बाद लगातार बिगड़ रही हवा की सेहत, सीपीसीबी क... साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हुआ आधिकारिक ऐलान, स्मृति मंधाना की कप्तानी में...
मध्यप्रदेश

सुरक्षा के घेरे में 70 साल पुराना चंबल पुल, 24 घंटे तैनात रहते हैं जवान, भारी वाहनों पर लगा प्रतिबंध

भिंड : मध्यप्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोड़ने वाला चंबल नदी का एक मात्र पुल इन दिनों सुरक्षा के घेरे में है। मध्य प्रदेश की ओर से पीएनसी कंपनी ने निजी सुरक्षा गार्ड चंबल पुल के दोनों सिरों पर तैनात किए हैं। वहीं, उत्तर प्रदेश की इटावा जिले की पुलिस ने दो शस्त्र धारक जवानों को तैनात किया है। इस पुल की सुरक्षा मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश की स्टेट द्वारा कराई जा रही है। बताया गया है कि चंबल पुल करीब 70 साल पुराना है। इस पुल पर ट्रैफिक का लगातार दबाव बना हुआ है। सबसे ज्यादा इस पुल को असुरक्षित करने वाले ओवर लोडेड वाहन है। मध्य प्रदेश की सीमा से उत्तरप्रदेश की ओर हर रोज सैकड़ों की तादाद में काली गिट्टी और रेत से भरे ओवरलोड ट्रक निकलते थे। इस कारण से बार-बार इस पुल के बैरिंग टूट रहे थे। पुल स्लैब मूव होना बंद हो जाते थे और उनमें दरार आ रही थी।

इस पुल के क्रेक बार बार ठीक कराए जाते थे। फिर भी बार बार क्रेक आ रहा था यह सिलसिला पीछे तीन साल से चल रहा था। इस वजह से 8 जून 2023 से 28 जून 2024 तक पुल पर से हैवी वाहनों को निकालना प्रतिबंधित किया गया था। मध्यप्रदेश के भिण्ड और उत्तरप्रदेश के इटावा जिले के प्रशासनिक अधिकारी ने पुल पर से अधिकतम भार 55 टन निकाले जाने की शर्त के साथ पुल चालू कराए जाने का निर्णय लिया। गिट्टी और रेत से भरे हुए वाहन उत्तर प्रदेश जाने के लिए भिण्ड जिला की सीमा से होकर जाते है। इसलिए बरही टोल प्लाजा को यह दायित्व सौंपा गया कि कोई भी वाहन 55 टन से अधिक वजनी पुल से निकलने नहीं चाहिए। टोल प्लाजा प्रबंधन को यह दायित्व दिया गया कि टोल पर लगी तकनीकी मशीनों से हर माइनिंग वाहन की क्षमता नापी जाए। इसके बाद ही वाहन को निकाला जाए।

प्रशासनिक आदेश का पालन करते हुए पीएसी इंफ्राटेक कंपनी लगातार मध्यप्रदेश से उत्तरप्रदेश की ओर जाने वाले वाहनों की वजन पर निगरानी कर रही है। वहीं, कंपनी ने चंबल के बरही और उत्तरप्रदेश के उदी यानी पुल के दोनों सिरों पर सुरक्षा कर्मी तैनात भी किए हैं। इसी तरह चंबल पुल के उत्तर प्रदेश सीमा पर इटावा पुल के पुलिस जवान 24 घंटे तैनात हैं। पीएनसी इंफ्राटेक टोल प्लाजा के प्रबंधक यशपाल सिंह भदौरिया ने आज यहां बताया कि प्रत्येक वाहन का वजन टोल प्लाजा के सेंसर से नापा जाता है। जरूरत के मुताबिक टोल प्लाजा पर स्थित धर्म कांटे पर वाहन का वजन तौला जाता है। इस तरह के कंपनी को जिला प्रशासन की ओर से निर्देश प्राप्त हुए है। कंपनी ने अपने दो जवानों को पुल के दोनों सिरों पर तैनात किए है। यह जवान 24 घंटे पुल की सुरक्षा में तैनात रह रहे हैं।

Related Articles

Back to top button