ब्रेकिंग
'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ... जनजातीय कल्याण और जैव-संसाधन संरक्षण के लिए बड़ा कदम! जनजातीय कार्य मंत्रालय और CSIR-NBRI के बीच MoU... UAPA केस में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: 12 साल से बंद मोहम्मद साकिब और वकार अजहर को मिली जमानत "माफी मांगने का दबाव था, लेकिन सच बोलने के लिए कभी माफी नहीं मांगूंगा": संसद में रोके जाने पर राहुल ... जयपुर: शांति नगर में अंडे गिरने पर दो पक्षों में मारपीट; मध्य प्रदेश के मजदूर की मौत, इलाके में तनाव 'कांवड़िया चलता-फिरता शिव का रूप': कांवड़ यात्रा के लिए योगी सरकार की अभेद्य तैयारियां, पुष्प वर्षा ... भोपाल में मूंग खरीद को लेकर उग्र हुआ किसानों का आंदोलन, प्रदर्शनकारियों ने बस पलटने का किया प्रयास संसद में मुझे बोलने नहीं दिया": राहुल गांधी का केंद्र पर तीखा हमला, दिल्ली में छात्रों पर पैलेट गन च...
मध्यप्रदेश

पीड़ित परिवारों से बोलीं कलेक्टर

खरगोन।   यह शहर आपका है। शांति-व्यवस्था कायम रखना प्रशासन की जिम्मेदारी है। आप सुरक्षित हैं। बदमाशों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस चौकियां खोली जाएंगी। पुलिस जवान तैनात रहेंगे। मकानों की दीवारों पर हेल्पलाइन नंबर लिखवाए जाएंगे और हर मोहल्ले से दो-दो लोगों की सूची बनाकर वास्तविक स्थिति की जानकारी ली जाएगी। यह बातें बुधवार को कलेक्टर अनुग्रहा पी ने कहीं। वह उपद्रवग्रस्त क्षेत्र में लोगों द्वारा मकान बेचे जाने की सूचना लिखे जाने के बाद पीड़ित परिवारों से चर्चा कर रही थीं। उल्लेखनीय है कि रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान संजय नगर क्षेत्र में पथराव और आगजनी हुई थी। इसके बाद रहवासियों ने अपने मकान बेचने संबधी सूचना दीवारों पर लिख दी। नईदुनिया में यह खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक अधिकारी प्रभावित क्षेत्र में पहुंचे और लोगों को समझाइश दी गई। उधर बुधवार शाम तक छह और आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। इसके पूर्व 95 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके थे। जिनमें से 89 को न्यायालय में पेश किया जा चुका है।

कर्फ्यू में छूट का आदेश इंटरनेट मीडिया पर

बुधवार सुबह अपर जिला दंडाधिकारी के हस्ताक्षरित एक आदेश इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ। इसमें कर्फ्यू में सुबह 10 से 12 बजे तक महिलाओं को छूट की बात लिखी थी। इससे बाजार में हलचल बढ़ गई। जबकि बुधवार सुबह हुई बैठक में तय किया गया था कि अभी किसी तरह की छूट नहीं दी जानी है। अफसरों को जैसे ही आदेश वायरल होने की जानकारी मिली तो पड़ताल की गई। पता चला कि एक कर्मचारी की गलती से गलत आदेश वायरल हो गया। इसके बाद लाउड स्पीकर से कर्फ्यू में किसी तरह की छूट नहीं दिए जाने की जानकारी दी गई।

25 स्थानों पर हुई थी आगजनी

गत 10 अप्रैल की शाम को श्रीरामनवमी पर शहर के तालाब चौक से शोभायात्रा निकाली गई थी। शुरूआत में ही जैसे डीजे बजना शुरू हुए, यात्रा पर पथराव शुरू हो गया। इसके बाद पूरी रात दंगाइयों ने शहर में उत्पात मचाया। 25 से अधिक स्थानों पर आगजनी की, 30 से अधिक लोग घायल हुए। वहीं देर रात इंदौर संभागायुक्त डा. पवन शर्मा और आइजी राकेश चौधरी ने कमान संभाली और कार्रवाई का दौर शुरू हुआ। बुधवार तक विभिन्ना स्रोतों से 200 आरोपितों की पहचान होने की बात बताई गई। इनमें से 101 को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं सोमवार को करीब 45 और मंगलवार को पांच स्थानों पर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी।

Related Articles

Back to top button