ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

मेले में नकली कोल्ड ड्रिंक पीने से 28 लोग बीमार, अस्पताल में इलाज जारी

सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर ने संवाददाताओं को बताया कि अस्पताल लाए गए बच्चों सहित कई मरीजों ने चक्कर आने और उल्टी की शिकायत की.

Gurugram News: गुरुग्राम के मुबारकपुर में स्थित ‘बुड्डो माता मंदिर’ के एक मेले में नकली कोल्ड ड्रिंक का सेवन करने के बाद 28 लोगों बीमार हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को वयस्कों और बच्चों ने नकली कोल्ड ड्रिंक का सेवन किया और इसके तुरंत बाद उन्हें बेचैनी और उल्टी होने लगी.

कई लोगों की बिगड़ी तबियतपुलिस ने बताया कि उन्हें गुरुग्राम के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. घटना की शिकायत दिल्ली निवासी भक्त सुशील ने की थी. उसने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ मंगलवार रात ‘बुड्डो माता मंदिर’ गया था. “मेले में, एक 30 वर्षीय व्यक्ति हमारे पास आया और एक गिलास में ‘प्रसाद’ के रूप में मुफ्त कोल्ड ड्रिंक की पेशकश की, जिसे मेरे भतीजे रिया और मेरे भाई की पत्नी मोनिका ने पी लिया और आधे घंटे के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई. हम उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले गए.”

चक्कर और उल्टी की हुई शिकायत शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि मंदिर प्रबंधन ने भक्तों के लिए उचित सुरक्षा उपाय नहीं अपनाए. उन्होंने परिसर और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी कैमरे भी नहीं लगाए. सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर ने संवाददाताओं को बताया कि अस्पताल लाए गए बच्चों सहित कई मरीजों ने चक्कर आने और उल्टी की शिकायत की.

सभी की हालत स्थिरउन्होंने संवाददाताओं से कहा, “सभी की स्वास्थ्य स्थिति स्थिर है.” शिकायत के बाद फरुखनगर थाने में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. फरुखनगर पुलिस थाने के थाना प्रभारी (एसएचओ) ने बताया, “हम घटना के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रहे हैं. मेले में आए लोगों को लूटा नहीं गया है. हमनें नशीली कोल्ड ड्रिंक का सैंपल लिया है जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा.”

Related Articles

Back to top button