ब्रेकिंग
जबलपुर: रिपेयरिंग के दौरान भरभराकर गिरा 50 साल पुराना जर्जर मकान; मजदूरों को पहले ही हो गया था अंदेश... सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बढ़े वन्यजीव: 90 बाघ, 300 तेंदुए और 5600 बायसन! जानिए TPF कैसे कर रही जंगल ... एमपी के जंगलों की सुरक्षा में लगेगा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, सीएम मोहन यादव ने लॉन्च किया 'पेंच एडवां... इंदौर में बैंककर्मी पलक मर्डर केस का खौफनाक खुलासा! शादी के दबाव से तंग आकर प्रेमी ने घोंटा गला, फिर... रायसेन में राकेश लोधी हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा! मौसेरे भाई की रंजिश में गलतफहमी का शिकार हुआ बेक... मध्य प्रदेश में मूंग खरीदी आंदोलन के बीच कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने की किसानों से मुलाकात, दिया ... रीवा में कांग्रेस नेता अमित कोल की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या! घर के बाहर टहलते समय हुआ हमला, इलाके मे... भोपाल में किसानों का बड़ा आंदोलन! कृषि मंत्री से बातचीत बेनतीजा, सड़कों पर रात भर डटे रहे किसान; कई ... शाजापुर में शादी के नाम पर बड़ा फर्जीवाड़ा! 25 दिन बाद खुला दुल्हन का सच, महिला नहीं किन्नर निकली गाजियाबाद के निवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत व कई घा...
धार्मिक

30 अप्रैल को है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में दिखेगा या नहीं?

साल 2022 में कुल 4 ग्रहण लगने हैं। जी हाँ और इनमें से 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण हैं। आप सभी को बता दें कि साल 2022 में लगने वाले ग्रहणों की शुरुआत अप्रैल महीने से होने जा रही है।

जी दरअसल साल का यह पहला ग्रहण 30 अप्रैल 2022 को लगने जा रहा है। कहा जा रहा है यह सूर्य ग्रहण आंशिक रहेगा। हालाँकि इसका सूतक काल मान्‍य नहीं होगा और धर्म के लिहाज से इसका खास महत्‍व नहीं रहेगा। वहीं ज्‍योतिष और खगोल विज्ञान की नजर से यह ग्रहण बेहद अहम है। आप सभी को बता दें कि साल का यह पहला सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल की मध्य रात्रि से लगेगा।

सूर्य ग्रहण मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होगा और सुबह 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। जी हाँ और यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। आपको बता दें कि यह सूर्य ग्रहण दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग, अटलांटिक, अंटार्कटिका और प्रशांत महासागर में दिखाई देगा। वहीं धर्म और ज्‍योतिष शास्‍त्र के अनुसार ग्रहण को अच्‍छा नहीं माना जाता है इसलिए सूर्य और चंद्र ग्रहण के दौरान ना तो कोई शुभ काम किए जाते हैं और ना ही इस दौरान कुछ खाया पिया जाता है।

इसी के साथ ग्रहण के सूतक काल के दौरान मंदिरों के पट बंद रहते हैं। केवल यही नहीं बल्कि ज्‍योतिष शास्‍त्र के मुताबिक हर सूर्य और चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर असर होता है, भले ही वह ग्रहण दिखाई दे या न दे। इसी के साथ 30 अप्रैल 2022 के सूर्य ग्रहण का असर भी सभी राशियों पर होगा और कुछ राशियों पर यह असर शुभ रहेगा, वहीं कुछ के लिए अशुभ रहेगा। वहीं कहा जा रहा है ज्‍योतिष के अनुसार वृषभ, कर्क और धनु राशि के लिए यह सूर्य ग्रहण शुभ रहेगा।

Related Articles

Back to top button