ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
उत्तरप्रदेश

तापमान में कमी से इस हफ्ते गर्मी में हल्की राहत की उम्मीद

लखनऊ। मार्च के आखिरी हफ्ते से लेकर अभी तक गर्मी हर रोज बढ़  रही थी। यूपी के कई शहरों में तो पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था लेकिन, तपिश में थोड़ी कमी देखने को मिली है। दिन में सूरज की तपिश थोड़ी कम रही। सूबे के कई शहरों में दिन में वैसी तपिश महसूस नहीं देखने को मिली जैसी पिछले हफ्ते से लगातार होती आ रही थी। प्रदेश में एक दो जिलों को छोड़ दें तो ज्यादातर जिलों में दिन के अधिकतम तापमान में कमी देखने को मिली है। ये सिलसिला इस पूरे हफ्ते यानी रविवार तक थोड़ी राहत की उम्मीद की जा सकती है।
सोमवार को आगरा, कानपुर, झांसी और प्रयागराज में दिन का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के उपर दर्ज किया गया था। लखनऊ वासियों को भी भीषण तपन से थोड़ी राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह आगरा में 2 डिग्री सेल्सियस, कानपुर में 5 डिग्री सेल्सियस, झांसी में 1 डिग्री सेल्सियस, और अलीगढ़ में 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आयी है। मौसम विभाग के अभी तक के अनुमान के मुताबिक गुरुवार तक पूरे सूबे में तपिश से थोड़ी राहत मिलती रहेगी। हालांकि शुक्रवार से पश्चिमी यूपी के जिलों में फिर से तेज गर्मी शुरु हो जायेगी। फिर भी पूर्वी यूपी के जिलों को रविवार तक राहत मिलती रहेगी। मौसम विभाग ने फिलहाल यूपी में बारिश की किसी भी संभावना से इनकार किया है।

Related Articles

Back to top button