ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
व्यापार

BSE और NSE में अगले 4 दिन बंद रहेगी ट्रेडिंग

BSE और NSE में 14 से 17 अप्रैल ट्रेडिंग बंद रहेगी। इन 4 दिनों में इक्विटी, डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बारोइंग स्कीम, करेंसी डेरिवेटिव्स, इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स में ट्रेडिंग नहीं होगी।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में अगले 4 दिन (14 से 17 अप्रैल) ट्रेडिंग बंद रहेगी। बीएसई और एनएसई 14 अप्रैल को डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जयंती, महावीर जयंती, बैशाखी, तमिल न्यू ईयर डे, चैरोबा और बीजू फेस्टिवल के सेलेब्रेशन के चलते बंद रहेंगे। वहीं, 15 अप्रैल को दोनों स्टॉक एक्सचेंज में गुड फ्राइडे/बंगाली न्यू ईयर डे, हिमाचल डे के कारण ट्रेडिंग बंद रहेगी।

4 दिन सभी सेगमेंट्स में बंद रहेगी ट्रेडिंगवहीं, 16 और 17 अप्रैल को क्रमशः शनिवार और रविवार होने के कारण स्टॉक मार्केट्स बंद रहेंगे। इन 4 दिनों में इक्विटी, डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटी लेंडिंग एंड बारोइंग स्कीम, करेंसी डेरिवेटिव्स और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव्स सेगमेंट में ट्रेडिंग बंद रहेगी। बुधवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स 237.44 अंक की गिरावट के साथ 58,338.93 पर बंद हुआ। वहीं, NSE निफ्टी 54.65 अंक की गिरावट के साथ 17,475.65 रुपये पर बंद हुआ।

बैंकिंग, ऑटो, फाइनेंशियल्स स्टॉक्स पर रहा बिकवाली का दबावबुधवार को सेंसेक्स में आईटीसी, सन फार्मा, HUL, SBI और एनटीपीसी के शेयरों में तेजी देखने को मिली। ITC के शेयरों में सबसे ज्यादा 1.87 फीसदी का उछाल आया और कंपनी के शेयर 269.50 रुपये पर बंद हुए। वहीं, सन फार्मा के शेयरों में 1.66 फीसदी की तेजी आई। बीएसई में बुधवार को HDFC, HDFC बैंक, मारुति सुजुकी, डॉक्टर रेड्डीज लैब, एशियन पेंट, पावर ग्रिड, बजाज फाइनेंस, टाइटन और कोटक बैंक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। HDFC के शेयर 2.01 फीसदी की गिरावट के साथ 2,377.40 रुपये पर बंद हुए। वहीं, HDFC बैंक के शेयर 1.90 फीसदी की गिरावट के साथ 1,464.85 रुपये पर बंद हुए। बुधवार को बैंकिंग, ऑटो, फाइनेंशियल्स और मीडिया स्टॉक्स में बिकवाली का दबाव देखने को मिला।

Related Articles

Back to top button