ब्रेकिंग
JPSC पेपर लीक मामला: CID ने पूर्व अध्यक्ष खियांगते को लिया हिरासत में, 17वें दिन भी छात्रों का प्रदर... दिल्ली विधानसभा में पेश 2024-25 की CAG रिपोर्ट: सब्सिडी में 172% की बढ़ोतरी, घटकर 3,695 करोड़ हुआ कै... जयपुर में राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला: डीप-टेक रोबोटिक कंपनी से सीक्रेट कोडिंग और LiDAR सेंसर च... पेपर लीक के 'Proceeds of Crime' की होगी जांच: ED खंगालेगी पूरा नेटवर्क, NEET-UG मामले में भी जल्द हो... केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, बोले— "राहुल हर दिन बदलते हैं गोलपोस्ट, फैला... मानसून सत्र के अंतिम 2 दिन: छात्र लाठीचार्ज पर चर्चा को तैयार सरकार, क्या JPC को भेजा जाएगा FCRA संश... दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता का बड़ा वक्तव्य, कहा— "First in My Bloodline" हर बेटी के सशक्ति... दिल्ली और झारखंड में छात्रों पर बल प्रयोग पर भड़के राहुल गांधी, राम मंदिर में कथित चोरी पर भी पीएम म... महाराष्ट्र में साइबर अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 'ऑपरेशन 1930 साइबर सेफ्टी' के तहत 803 प्रोएक्... ठाणे के कापूरबावडी में करोड़ों की संपत्ति पर अवैध तोड़फोड़ का आरोप: बिना नोटिस कार्रवाई से पीड़ित पर...
धार्मिक

हनुमान जयंती पर न करें ये 5 काम, जीवन पर पड़ेंगे भारी!

Hanuman Jayanti 2022: संकटमोचक हनुमान की जयंती का दिन बहुत खास होता है. इस दिन व्रत, पूजा करें लेकिन कुछ गलतियों से बचें. वरना कई मुसीबतों से घिर सकते हैं.

Hanuman Jayanti 2022: हिंदू धर्म में हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) का बहुत महत्‍व है. चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को संकटमोचक हनुमान की जयंती मनाई जाती है. इस दिन बजरंगबली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है, व्रत रखा जाता है. इस साल 16 अप्रैल 2022, शनिवार को हनुमान जयंती मनाई जाएगी. हनुमान जी की कृपा जीवन से हर दुख दूर कर देती है और अपार पैसा-सुख देती है. वहीं इस दिन की गई गलतियां कई संकटों को बुलावा देती हैं. ऐसे में हनुमान जयंती से जुड़े कुछ नियमों को जरूर जान लें और इनका सख्‍ती से पालन करें.

इन बातों का रखें खास ख्‍याल

– हनुमान जयंती के दिन पूजा-अर्चना करते समय महिलाएं विशेष ध्‍यान रखें. भगवान हनुमान बाल ब्रह्मचारी हैं. लिहाजा महिलाएं पूजा के दौरान गलती से भी बजरंगबली की मूर्ति को स्‍पर्श न करें, वरना कई मुसीबतें झेलनी पड़ सकती हैं.

– हनुमान जी की पूजन में कभी भी चरणामृत का प्रयोग नहीं करें.

– हनुमान जी की पूजा करते समय कभी भी काले या सफेद कपड़े धारण न करें. ऐसा करना बहुत अशुभ माना जाता है. शुभ फल पाने के लिए लाल या पीले कपड़े पहनें.

– जो लोग हनुमान जयंती के दिन व्रत कर रहे हैं वे दिन में न सोएं. बेहतर होगा कि ज्‍यादा से ज्‍यादा समय बजरंगबली की आराधना में लगाएं. इस दिन ब्रम्‍हचर्य का पालन करें.

– ऐसे लोग जिनके घरों में किसी कारणवश सूतक चल रही है, वे ना तो  हनुमान मंदिर में प्रवेश करें और ना ही पूजन करें.

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. )

Related Articles

Back to top button