ब्रेकिंग
Jamaica Reparations UK King Charles: जमैका ने ब्रिटेन के सामने रखी गुलामी के मुआवजे की मांग, जानिए क... Tarang Shakti and Submarine Deal: भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग को मिलेगी नई रफ्तार, तरंग शक्ति एक्सरसाइज ... Canada Deportation Bishnoi Gang: कनाडा ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बढ़ाई सख्ती, छात्र बनकर गए भा... Bank Strike September 2026 Update: देशव्यापी बैंक हड़ताल से पहले राहत, 27 सितंबर यानी रविवार को खुले... ICRA Report On OMCs: सरकारी तेल कंपनियों को रोज ₹530 करोड़ का नुकसान; इक्रा की रिपोर्ट में बड़ा खुला... Angiography vs Angioplasty: एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी में क्या है अंतर? कार्डियोलॉजिस्ट से समझे... Bhopal News: 50 टन कचरा और कैडमियम-सीसा जैसी धातुएं; गणेश उत्सव के बाद भोपाल के झीलों पर बढ़ा पर्याव... MP High Court On POCSO Act: 'लंबित हैं 14,531 मामले'; मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने पॉक्सो केसों में बढ़ोत... Ujjain Bairwa Samaj Dol Samaroh: 24 अखाड़े, 16 झांकियां और रासलीला; उज्जैन में बैरवा समाज ने भव्यता ... Shahdol Elephant Threat: बाणसागर के 25 हाथियों के आतंक से ग्रामीणों को बचाएगी DFO तरुणा वर्मा की नई ...
देश

कोरोना की चपेट में आया मुंबई का जेजे हॉस्पिटल, 61 डॉक्टर पाए गए कोरोना पॉजिटिव

 देश में बढ़ते कोरोना के केसों ने एक बार फिर से डर का माहौल बना दिया है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मामले सबसे ज्यादा आ रहे हैं। इसी बीच, महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने कहा कि मुंबई जेजे अस्पताल में 61 रेजिडेंट डॉक्टर कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। इनती बड़ी संख्या में डॉक्टरों में कोविड संक्रमण होने के बाद हड़कंप मच गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस बात की जानकारी दी है। मिली जानकारी के अनुसार राज्‍य के अब तक 180 डाक्‍टर कोरोना संक्रमण का शिकार हो चुके हैं। इनमें जेजे अस्पताल में 61, तिलक अस्पताल में 35, केईएम अस्पताल में 40 और नायर में 35 रेजिडेंट डाक्टर कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं

जारी हो सकती है गाइडलाइन
कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर बुधवार को महाराष्ट्र सरकार ने बैठक की जिसमें कई अहम फैसले लिए गए। बैठक करीब एक घंटे तक चली। बैठक में कोरोना और ओमिक्रॉन संक्रमण से निपटने के लिए जो उपाय और प्रतिबंध लाने के सुझाव दिए गए हैं उनको मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के पास भेज दिया गया है। उद्धव ठाकरे इस पर शाम तक अपना फैसला सुना सकते हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना के 18,466 नए मामले
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना के 18,466 नए मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 67,30,494 हो गई जबकि 20 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,41,573 हो गई। पिछले दिन के मुकाबले संक्रमण के नये मामलों में 52 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।राज्य में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए महाराष्ट सरकार आज नई गाइडलाइंस जारी कर सकती है।

Related Articles

Back to top button