ब्रेकिंग
BJP OBC Politics: काशी में बीजेपी का मास्टरस्ट्रोक; अशोक चौरसिया को कमान देकर पिछड़ा वर्ग को साधने क... Lohagad Murder Case: पुणे मंगेतर हत्याकांड में SIT जांच के निर्देश; विधानसभा में गूंजा केतन अग्रवाल ... WB Anti-Social Activities Bill: पश्चिम बंगाल में 'निवारक हिरासत' का प्रावधान; विधानसभा में पेश होगा ... Sanjay Dina Patil Controversy: शिवसेना सांसद के 'बम' वाले बयान पर मचा बवाल; ठाकरे गुट ने दर्ज कराई श... Fake Helmet Factory Ghaziabad: गाजियाबाद में दो हेलमेट इकाइयों पर BIS का छापा; लाइसेंस खत्म होने के ... Passport Fees Hike 2026: 1 जुलाई से महंगा होगा पासपोर्ट बनवाना; जानिए नई दरों की पूरी लिस्ट Ram Mandir Donation Controversy: चांदी का काकभुशुण्डि मिलने के बाद भी खड़े हुए सवाल; दानदाताओं ने रसी... Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में FIR दर्ज; गबन और धोखाधड़ी की धाराओं में 8 आ... LPG Supply Rules Changed: सरकार का बड़ा फैसला; व्यावसायिक LPG पर लगे सभी प्रतिबंध हटाए गए Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई; ट्रस्ट की शिकायत पर 8 लोगों...
देश

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनाव: सीटों को लेकर भाजपा-शिवसेना के बीच फंसा पेंच

महाराष्‍ट्र विधानसभा चुनावों को लेकर शिवसेना और भाजपा नेताओं ने बुधवार को सीटों के बंटवारे पर पहले चरण की वार्ता की। हालांकि इस बार फिर बीच मिलकर चुनाव लड़ने पर पेंच फंसता नजर आ रहा है। भाजपा ने अब नया फार्मूला तैयार किया है, जिसमें मौजूदा विधायकों वाली सीटों को छोड़कर बाकी सीटों को बराबर बांटने की बात कही गई है।

खबरों के अनुसार भाजपा ने 160 सीटों पर दावेदारी पेश की तो वहीं शिवसेना ने 110 सीटों से कम पर लड़ने से इनकार कर दिया है। लेकिन छोटे सहयोगी दलों को 18 सीटें देने पर दोनों में सहमति बन गई है। भाजपा के एक नेता ने बताया कि अभी यह फैसला नहीं किया गया है कि कौन-सी पार्टी 288 सदस्यीय सदन में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। भाजपा नेता ने कहा कि सीटों के बंटवारे के फॉर्मूले पर काम करने के लिए आज बैठक का पहला दिन था। अभी यह तय नहीं हुआ है कि प्रत्येक पार्टी सहयोगियों के साथ कितनी सीटें साझा करेगी हालांकि कुछ सीटों पर चर्चा की गई।

बैठक महाराष्ट्र भाजपा अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल के आवास पर हुई थी जिसमें पार्टी के नेता और वित्त मंत्री सुधीर मुंगंतीवार और शिवसेना नेता सुभाष देसाई शामिल हुए। कांग्रेस और राकांपा से हाल ही में भाजपा में शामिल हुए नेताओं के बारे में पूछने पर पार्टी के नेता ने कहा कि पार्टी उन सीटों पर विचार करेगी जहां मौजूदा विधायक पार्टी में शामिल हुए हैं। गौरतलब है कि राज्य में आरपीआई (ए) और राष्ट्रीय समाज पक्ष (आरएसपी) जैसी छोटी पार्टियां भाजपा-शिवसेना गठबंधन का हिस्सा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button