ब्रेकिंग
AI का मार्केट पर प्रहार: नए AI टूल के आते ही शेयर बाजार में कोहराम, निवेशकों के डूबे ₹2 लाख करोड़ WhatsApp Privacy Case: सुप्रीम कोर्ट ने वॉट्सऐप को लगाई फटकार, उधर जुकरबर्ग की पुरानी चैट लीक होने स... Shakun Apshakun: दाईं या बाईं आंख का फड़कना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के अनुसार इसके संकेत बेल पत्र के फायदे: इन 5 तरीकों से करें बेल पत्र का इस्तेमाल, सेहत और स्वाद दोनों में है लाजवाब 'काश राधा तुम छोड़कर ना जाती...' सुसाइड से पहले छात्र का दर्दनाक नोट, मां से मांगी माफी और लगा ली फा... Uttarakhand Minority Education: अल्पसंख्यक बच्चों के पाठ्यक्रम में क्या होगा बदलाव? अब शिक्षा प्राधि... Ghaziabad 3 Sisters Suicide: 'प्राची बॉस थी...', गाजियाबाद की तीन बहनों के पिता का बड़ा खुलासा, दीवार... Punjab Investment: पंजाब में निवेश करेगा हिंदुजा ग्रुप, हजारों युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के दरवाज... अंधविश्वास का खौफनाक अंत: नहीं हुई 'पैसों की बारिश' तो भड़के युवक, तांत्रिक को पीटकर लूट ले गए उसकी ... मुंबई: IIT बॉम्बे के छात्र ने हॉस्टल से छलांग लगाकर किया सुसाइड, जोधपुर में शोक की लहर; पुलिस जांच श...
दिल्ली/NCR

नोएडा में बेकाबू कार ने 7 लोगों को रौंदा 4 की हालत गंभीर; घटना के बाद चालक फरार

नोएडा । नोएडा में मंगलवार रात बड़ा हादसा हुआ। आर्टिंगा कार सवार ने सेक्टर 113 थाना क्षेत्र में 7 लोगों को रौंद दिया। घटना को अंजाम देने के बाद ड्राइवर फरार हो गया है। चार घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। सेक्टर 122 स्थित पर्थला खरजपुर के पास एर्टिगा कार सवार ने देर रात सब्जी मंडी के पास लोगों पर अपनी गाड़ी दौड़ा दी। कार चालक ने सबसे पहले बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया। फिर आइसक्रीम का ठेला और बाद में एक दूसरी कार को टक्कर मारी, जिसमें दंपत्ति सवार थे। इसके बाद पैदल जा रहे दो युवकों को अपना शिकार बना लिया। इस बेलगाम कार की रफ्तार की चपेट में 7 लोग आए। इसमें से 4 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आर्टिंगा कार का नंबर टैक्सी का बताया जा रहा है। कार का ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां चार की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस कार के नंबर के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। सेक्टर-113 थाना प्रभारी शरद कांत का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही कार के ड्राईवर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कार को मौके से जब्त कर लिया गया है।

Related Articles

Back to top button