ब्रेकिंग
IPL 2026: रायपुर में आज RCB vs MI का महामुकाबला; विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच होगी कड़ी टक्कर Political Twist: BJP नेता के साथ हुआ 'खेला'! 8 दिन तक मनाया अध्यक्ष बनने का जश्न, बाद में आदेश निकला... Bhind Hospital News: भिंड जिला अस्पताल में गिरी वार्ड की सीलिंग; 3 महिलाएं और एक नवजात घायल, अस्पताल... MP News: मध्य प्रदेश में बिछेगा सड़कों का जाल; CM मोहन यादव बनाएंगे 2117KM नई सड़कें, पीएम मोदी का व... Rajgarh News: “मेरा गेहूं लौटाओ...” 40 किलो अनाज के लिए सड़क पर धरने पर बैठा मजदूर; बस रोककर जताया व... Traffic Alert: आम से लदा ट्रक पलटने से हाइवे पर लगी वाहनों की लंबी कतार; एम्बुलेंस और बारातियों की ग... MP IPS Transfer List: मध्य प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; ग्वालियर DIG समेत 3 सीनियर IPS अधिकारिय... Indore Road Accident: मदर्स डे पर इंदौर में दर्दनाक हादसा; बेटे की आंखों के सामने मां ने तोड़ा दम, ड... Gwalior Crime Report: ग्वालियर में दहलीज के भीतर 'लाडली' बेहाल; दहेज हत्या के मामले घटे, लेकिन घरेलू... Khargone News: खरगोन में वेदा नदी के पुराने पुल की प्लेट धंसी; वाहन गुजरते समय कांप रहा है ब्रिज, बड...
व्यापार

 RBI जून से बढ़ा सकता हैं 0.25 फीसदी रेपो दर 

 RBI आने वाली दो मौद्रिक नीति की समीक्षा में रेपो रेट में आधा पर्सेंट की बढ़त कर सकता है। इसमें जून में 25 बेसिस प्वाइंट और अगस्त में 25 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि हो सकता है। केंद्रीय बैंक की कोशिश महंगाई की दरो को कम करने की है, जिसकी वजह से उसे ऐसा कदम उठाना पड़ेगा। एसबीआई के मुख्य अर्थशास्त्री सौम्यकांति घोष ने एक रिपोर्ट में कहा कि मार्च में खुदरा महंगाई की दर 6.95 फीसदी रहने के बाद सितंबर तक इसके सात फीसदी से ऊपर जाने की संभावना है। इस दौरान अच्छी बात यह है कि सरकार लगातार निवेश बढ़ा रही है। रेपो दर उसे कहते हैं जिस दर पर बैंक रिजर्व बैंक से उधारी लेते हैं। यह वर्तमान में चार फीसदी पर है। उन्होंने कहा कि अप्रैल, 2022 से मार्च, 2023 के दौरान महंगाई की दर 6.5 फीसदी रह सकता है। इसी के साथ सरकारी प्रतिभूतियों के 10 साल का ब्याज इस समय 7.24 फीसदी है जो सितंबर तक 7.75 फीसदी तक जा सकता है।

एक्सिस बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री सौगता भट्टाचार्य ने कहा कि अगले साल हम उधारी में 10-11 फीसदी की बढ़त देख सकते हैं। उनका कहना है कि रेपो रेट में बढ़त से बैंक के शुद्ध ब्याज मार्जिन में भी वृद्धि दिखेगी। महंगाई की दरें ऊपर जाने से रिजर्व बैंक के पास दरों को बढ़ाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है। इसलिए जून की मौद्रिक नीति की समीक्षा में 50 बेसिस पाइंट रेपो रेट बढ़ सकता है। कच्चे तेल की कीमतें कब नीचे आएंगी, यह किसी को पता नहीं है। लेकिन यह 75 से 80 डॉलर बैरल से नीचे नहीं जाने वाली है। हालांकि यह आने वाले समय में 90 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर रह सकती हैं।

Related Articles

Back to top button