जीजा ने किया साली का अपहरण- अपने भाई से शादी करवाना चाहता था जीजा, इसलिए साली को कर लिया किडनैप, फिर…

ग्वालियर। मप्र के ग्वालियर के पिछोर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर तिराहे से 6 अप्रैल को 21 वर्षीय युवती लापता हो गई थी. पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू की. जांच के बाद मामला अपहरण का निकला. मंगलवार को युवती घर वापस लौटी और परिजनों को आपबीती सुनाई, तो वह हैरान हो गए. क्योंकि युवती का अपहरण उसके जीजा ने ही किया था.
पिछोर पुलिस के अनुसार कल्याणपुर तिराहे से 21 वर्षीय युवती का संदिग्ध परिस्थितियों में अपहरण हो गया था. पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की थी. जांच पड़ताल करने पर पुलिस को पता चला कि उसका अपहरण उसके जीजा ने ही किया है. जिसका साथ उसकी बहन रमिया ने भी दिया. बमुश्किल अपने परिजनों तक पहुंची पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि उसके जीजा दलबीर सिंह ने अपने अन्य भाई राहुल गुर्जर मोनू के साथ मिलकर उसका अपहरण किया था.
घर में उसे बंधक बनाकर रखा गया. उसका जीजा अपने भाई से उसकी शादी कराना चाहता था. इस बीच सारी तैयारी भी की गई, लेकिन वह किसी तरह से बचकर घर पहुंच गई और परिजनों को पूरे मामले के बारे में बताया. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों खिलाफ अपहरण समेत अन्य धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.
