ब्रेकिंग
Gwalior Crime News: पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से जानलेवा हमला; पुरानी छावनी पुलिस ... Train AC Maintenance: ट्रेनों में अब नहीं खराब होगा एसी! भोपाल वर्कशाप में 527 कोचों की होगी मरम्मत Housing Board Gwalior: चंबल कॉलोनी में सड़क पर पेड़ देख भड़के लोग; इंजीनियरों की लापरवाही पर खड़े हु... MP Urban Body Election 2027: प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने कसी कमर; पुराने अनुभवों से सीखकर बनाई ... Madhya Pradesh Politics: सीएम मोहन यादव की संपत्ति पर छिड़ी जंग; बीजेपी विधायक ने रॉबर्ट वाड्रा का न... MP High Court on Missing Case: "अगर वह जिंदा होती तो खुद लौट आती"; 10 साल पुराने लापता केस में कोर्ट... Indore Honor Killing Case: इंदौर के पहले ऑनर किलिंग मामले में कोर्ट का फैसला; तेजकरण भालसे हत्याकांड... Jyotiraditya Scindia Guna Visit: गुना को मिली बड़ी सौगात; 42 करोड़ की कूनो नदी पुनर्जीवन परियोजना का ह... Indore Police Controversy: एमडी ड्रग्स के नाम पर फंसाया, निकला यूरिया; आरोपी आरक्षक ने अधिकारियों के... Jabalpur Accident: नर्मदा नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत; एक को बचाने के चक्कर में गई जा...
छत्तीसगढ़

स्वास्थ्य कर्मचारियों ने खत्म की हड़ताल, स्वास्थ्य सचिव के साथ मांगों पर बनी सहमति…

 रायपुर। स्वास्थ्य सचिव के साथ बैठक के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल खत्म हो गई. कर्मचारियों की 27 में से 26 माँगों पर सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दिया.

छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओपी शर्मा ने बताया कि प्रमुख सचिव, स्वास्थ्य डॉ. मनिन्दर कौर द्विवेदी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल को चर्चा के लिये बुलाया गया था. चर्चा में संघ की बिन्दुवार सभी मांगों पर डॉ. द्विवेदी ने सकारात्मक जवाब दिया गया है. इसमें कर्मचारियों की वेतन विसंगति पर त्वरित कार्रवाई के लिये उनके अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिया गया है.

इसके अलावा ओपीडी टाइमिंग, 13 माह के वेतन, ड्रेस धुलाई भत्ता सहित प्रशासनिक सुधार आयोग को स्वस्थ्य विभाग से प्रेषित प्रकरणों पर विभाग की त्वरित पहल आदि समस्त बिन्दुओं पर सारगर्भित चर्चा हुई. स्टाफ नर्स का पदनाम, स्वच्छ्कों का वेतनमान, जीवन दीप समिति अन्तर्गत कर्मचारियों का समुचित वेतन मांगों पर भी सहमति बनी है. प्रमुख सचिव ने हड़ताल समाप्त कर अतिशीघ्र स्वास्थ्य सेवा बहाल करने का सुझाव दिया है, जिस पर संघ ने सकारात्मक कदम उठाते हुए हड़ताल खत्म करने की घोषणा की है.

Related Articles

Back to top button